नई दिल्ली: चाइनीज कंपनी Xiaomi ने आखिर कार अपने लेटेस्ट Bigger Mi TV के लॉन्चिंग डेट की घोषणा कर दी है। कंपनी ने जानकारी दी है कि इसे भारत में 10 जनवरी को सुबह 11 बजे लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसके नाम का खुलासा नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो यह चीन में लॉन्च किए गए 65 इंच का Mi TV 4 हो सकता है।