scriptAaj Ka Rashifal 15 April: सोमवार को कर्क और कन्या राशि वालों को धन लाभ, बाकी लोग भी आज का राशिफल में पढ़ें अपना भविष्य | Aaj Ka Rashifal 15 April 2024 Monday Daily Horoscope Cancer Virgo will get financial benefits on Somvar others read future in today horoscope Navratri 7th day | Patrika News
राशिफल

Aaj Ka Rashifal 15 April: सोमवार को कर्क और कन्या राशि वालों को धन लाभ, बाकी लोग भी आज का राशिफल में पढ़ें अपना भविष्य

Aaj Ka Rashifal 15 April 2024 सोमवार दैनिक राशिफल 15 अप्रैल 2024 के अनुसार चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन यानी कालरात्रि पूजा के दिन कर्क और कन्या राशियों के लोगों को धन लाभ संभव है। आज का राशिफल में पं चंदन श्याम नारायण से जानें बाकी लोगों के लिए कैसा रहेगा भविष्य (Daily Horoscope 15 April 2024)

Apr 15, 2024 / 05:32 pm

Pravin Pandey

aaj_ka_rashifal_15_april_2024.jpg

आज का राशिफल सोमवार चैत्न नवरात्रि सातवां दिन 15 अप्रैल 2024


ध्यान से काम करें और अपने चित्त को स्थिर करें। निजी प्रयास सार्थक होंगे, सुख के साधनों की प्राप्ति या क्रय करने के योग बनेंगे। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। सामाजिक सम्मान मिलेगा।

daily_horoscope_mesh_rashi.png

सोमवार 15 अप्रैल का दिन नए अनुभव कराने वाला है। इस दिन वाहन सुख संभव है। इस दिन वृषभ राशि वालों को अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखना चाहिए। आलस्य नहीं करें। खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिए। सामाजिक कार्यों में संलग्न रहेंगे।
daily_horoscope_vrishabh_rashi.png

आज का राशिफल सोमवार 15 अप्रैल के अनुसार मिथुन राशि वालों को व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। आजीविका संबंधी समस्या का समाधान संभव है। संत-समागम होगा। वाहन सुख मिलेगा। वाद-विवाद और लड़ाई-झगड़ों से यथासंभव बचें।
ये भी पढ़ेंः Weekly और Monthly Horoscope पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

daily_horoscope_mithun_rashi.png

सोमवार को आप के व्यवहार से अधीनस्थ आपके प्रेमी बन जाएंगे। अपनी स्थिति, योग्यता के अनुरूप कार्य करें। व्यवहारकुशलता से अधिकारियों के सम्मानपात्र बन सकेंगे। अनायास धन प्राप्ति की संभावना है।
daily_horoscope_kark_rashi.png

आज का राशिफल सोमवार के अनुसार सिंह राशि वाले अपने आप की उन्नति से खुश नहीं होंगे। व्यापारिक बाधाएं आएंगी। परिश्रम की तुलना में सफलता कम मिलेगी। चिंता, व्याकुलता और भागदौड़ रहेगी। आपके कार्यों की आलोचना होगी।
daily_horoscope_leo_zodiac.png

सोमवार को कन्या राशि वालों को पुराने निवेश से लाभ होगा। विवाह में आ रही बाधा यथावत रहेगी। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। वाहन सतर्कता से चलाएं। नई योजनाओं का क्रियान्वयन हो सकेगा। बड़े लोगों से भेंट होगी।
ये भी पढ़ेंः Shukra Rashi Parivartan: 8 राशियों की शुक्र चमकाएंगे किस्मत, आने वाला है स्वर्णिम काल, हर जगह सफलता तय, जीवन में रोमांस पक्का

daily_horoscope_kanya_rashi.png

आज का राशिफल सोमवार के अनुसार तुला राशि वालों को मन में किसी बात को लेकर दुविधा रहेगी। स्वाध्याय में रूचि बढ़ेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे।
daily_horoscope_tula_rashi.png

सोमवार को पिता और आपके बीच तालमेल स्थापित न होने से परेशानी होगी। उचित मार्गदर्शन लेना होगा। कर्ज नहीं लें। आशा के अनुरूप स्थिति बनेगी। वाहन क्रय करने के योग बनेंगे। व्यापार का विस्तार संभव है।
daily_horoscope_vrishchik_rashi.png

समय रहते अपनी जिम्मेदारी समझें। धनु राशि वाले सोमवार को दिखावे और आडंबरों से दूर रहें। उलझनों से मुक्ति मिलेगी। अधिक लोभ, लालच न करें। पारिवारिक वातावरण सहयोगात्मक रहेगा।

ये भी पढ़ेंः जून से सूर्य पुत्र शनि चलेंगे उल्टी चाल, 3 राशियों को मिलेगा राजसी सुख
daily_horoscope_dhanu_rashi.png

आपसी विवाद का अंत होगा। प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी। बुद्धिमानी से कई रूके कार्य पूर्ण होने के योग बनेंगे। संपत्ति के लेन-देन में सावधानी रखें। कामकाज की जिज्ञासा बढ़ेगी।

daily_horoscope_makar_rashi.png

मन अशांत रहेगा। भूमि, आवास की समस्याओं में वृद्धि की आशंका है। आर्थिक चिंता के कारण मन में असंतोष रहेगा। व्यय में कटौती का प्रयास करें। संत समागम होगा।
daily_horoscope_kumbh_rashi.png

अपनों के व्यवहार से मन दुखी होगा। आकस्मिक यात्रा संभव है। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप से बचें। क्रोध और उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णय लाभदायक होंगे।

daily_horoscope_meen_rashi.png

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / Aaj Ka Rashifal 15 April: सोमवार को कर्क और कन्या राशि वालों को धन लाभ, बाकी लोग भी आज का राशिफल में पढ़ें अपना भविष्य

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो