8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जून से सूर्य पुत्र शनि चलेंगे उल्टी चाल, 3 राशियों को मिलेगा राजसी सुख

Shani Vakri kumbh: जून में शनि ग्रह की चाल फिर बदलने वाली है। शनि की बदली चाल कई लोगों की किस्मत बदल सकती है। जून के आखिर में कुंभ राशि में शनि वक्री हो रहे हैं, शनि का ये बदलाव किसी राशि को लाभ देगी तो किसी की परेशानी बढ़ाएगी। यहां जानेंगे शनि की दृष्टि (Saturn Retrograde) बदलने का किन तीन राशियों को बंपर फायदा हो सकता है। आइये जानते हैं कौन हैं वो लकी राशियां...

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Apr 12, 2024

shani_vakri_kumbh_saturn_retrograde_in_aquarius_after_3_month.jpg

जून में शनि वक्री होंगे, जानिए किन राशियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा

Shani Vakri Kumbh: वैदिक ज्योतिष में शनि को कर्मफलदाता और दंडाधिकारी माना जाता है। मान्यता है कि शनि अपनी चाल के माध्यम से सभी व्यक्तियों को उसके कर्मों का फल देते हैं। कहा जाता है कि शनि प्रसन्न हो जाए तो रंक को राजा बना देता है और शनि रूठ जाए राजा को रंक बना देता है।


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि ढाई साल में एक बार राशि बदलते हैं, जनवरी 2023 में शनि ने राशि बदली थी और अभी शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान है और गुरु के नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद में भ्रमण कर रहे हैं। अब साल 2025 में शनि राशि बदलेंगे। लेकिन समय-समय पर शनि चाल बदलते रहते हैं। अब 29 जून को रात 12.35 बजे शनि कुंभ राशि में वक्री हो जाएंगे और उल्टी चाल चलने लगेंगे। शनि वक्री अवस्था में 15 नवंबर शाम 7.51 बजे तक रहेंगे। शनि के वक्री होने से कुछ राशि के लोगों की मुश्किलें बढ़ जाएंगे, लेकिन तीन राशियां ऐसी भी हैं जिन्हें शनि की उल्टी चाल से विशेष लाभ होगा। आइये जानते हैं शनि की उल्टी चाल चलने से 139 दिन किन तीन राशियों को बंपर लाभ मिलेगा।


ज्योतिषी आशुतोष वार्ष्णेय के अनुसार शनि का वक्री होना मेष राशि के लोगों के लिए शुभफल देने वाला है। वक्री शनि के कारण 139 दिन तक में मेष राशि वालों को आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। मेष राशि वालों को संतान सुख भी मिल सकता है। इस समय आपको करियर और बिजनेस में अपार सफलता मिलेगा। मेष राशि वालों को धन लाभ भी हो सकता है। शनिदेव की कृपा से हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी, रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आप अपने जीवन में सफलता की ऊंचाई छूएंगे। वक्री शनि के कारण करियर में तरक्की होगी। वेतन में वृद्धि होने के साथ आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार वालों के साथ अच्छा समय बीतेगा।

ये भी पढ़ेंःRashi Parivartan: कल मेष संक्रांति, ग्रहों के राजा करेंगे गोचर, 3 राशियों की चमकेगी किस्मत


वक्री शनि वृषभ राशि वालों को भी आशीर्वाद देंगे। शनि की उल्टी चाल वृषभ राशि वालों को करियर में बड़ी जिम्मेदारी दिला सकती है। इस समय आपके काम की प्रशंसा होगी। सीनियर और अन्य कुलीग का सहयोग मिलेगा, जिससे लक्ष्य पूरा करेंगे। वक्री शनि के चलते अगले 139 दिन वृषभ राशि वालों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आएंगी। इस समय लंबे समय से रूके काम भी पूरे हो जाएंगे। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति सही होने के साथ बैंक बैलेंस बढ़ेगा और बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। इस समय कानूनी मामलों में भी सफलता मिलेगी। पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलने के योग हैं।


शनि का वक्री होना वृश्चिक राशि वालों के लिए बेहद शुभ है। वक्री शनि के प्रभाव से वृश्चिक राशि वालों का करियर बुलंदिया छूएगा। इस समय कोई नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं तो यह समय आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। इसके साथ ही माता-पिता, परिवार का सहयोग मिलेगा। इससे आप हर क्षेत्र में प्रगति करेंगे, और आपका नाम होगा। आकस्मिक धन लाभ के भी योग हैं। इस समय आपके परिवार में खुशियों का आगमन होगा।