28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rashi Parivartan: 3 राशियों के खुशियों का द्वार खोलेगा 13 अप्रैल, सूर्य राशि परिवर्तन से चमक उठेगी किस्मत

Surya Rashi Parivartan April 2024: अभी गुरु की राशि मीन में ग्रहों के राजा सूर्य गोचर कर रहे हैं, 13 अप्रैल को गुरु मंगल की राशि मेष में प्रवेश कर जाएंगे। इसका सभी राशियों पर शुभ अशुभ प्रभाव पड़ेगा। यहां ज्योतिषी आशुतोष वार्ष्णेय से जानते हैं सूर्य गोचर किन राशियों के लिए लाभदायक होता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 29 Mar 2024, 7:57 AM IST

surya_rashi_parivartan_mesh.jpg

सूर्य राशि परिवर्तन मेष राशि में इन तीन राशि के लोगों को देगा बंपर लाभ


मेष राशि में 13 अप्रैल को आए सूर्य कर्क राशि वालों पर बड़ा असर डालेंगे। इस समय मेष राशि के लोगों को सरकार, सीनियर्स और पिता से सहयोग मिलेगा। सरकार से संबंधित क्षेत्रों या नौकरियों में काम करने वालों के लिए सूर्य राशि परिवर्तन शुभ फलदायक है। आपकी मेहनत को बॉस से सराहना मिलेगी। हालांकि इस समय काम में आप ज्यादा समय दे सकते हैं। मेष राशि में सूर्य गोचर से नया घर या वाहन खरीदने के योग बनेंगे। नई नौकरी की तलाश करने वालों को लंबे इंतजार के बाद नौकरी के कुछ शानदार अवसर मिलेंगे। रविवार को सूर्योदय के समय आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ लाभदायक रहेगा।


सूर्य गोचर अप्रैल 2024 वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ है। इस समय वृश्चिक राशि के लोगों को विभिन्न चुनौतियों से राहत मिल सकती है। इस समय आपके काम को पहचान इंक्रीमेंट और प्रमोशन मिल सकता है। स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे लोगों की लाइफ में सुधार आएगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। सूर्य गोचर वृश्चिक राशि वालों के लिए यात्रा के योग भी बना रहा है, जिसमें कुछ खर्च हो सकता है। शनिवार के दिन गरीबों और बुजुर्गों को खाना खिलाएं। साथ ही किसी वृद्धा आश्रम में सेवा करें।

ये भी पढ़ेंः Mangal Gochar 2024: 23 अप्रैल को होगा महाबदलाव, मंगल गोचर से मेष से मीन तक सबके बदल जाएंगे सितारे


सूर्य गोचर 13 अप्रैल 2024 कुंभ राशि वालों के लिए बेहद शुभ है। इस समय कुंभ राशि वालों को समाज विशेष मान सम्मान मिलेगा। आपका व्यक्तित्व निखरेगा, दूसरों से बातचीत का तरीका भी सुधरेगा। सूर्य गोचर के कारण छोटी यात्रा, आध्यात्मिक कार्य में रूचि का योग बनगेा। आप कुछ नई चीजें सीखने का प्रयास कर सकते हैं। अगर आप कोई नया काम या बिजनेस शुरू करने वाले हैं तो यह समय अच्छा है। मेष राशि में सूर्य गोचर अवधि में आपके आर्थिक मुद्दे भी सुलझ सकते हैं। हर मंगलवार को हनुमान मंदिर में लाल फूल चढ़ाएं, लाभ होगा।