5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 15 August: शनि की इस राशि के लिए बेहद कठिन समय, बिगड़ सकती है बात

आज का राशिफल संकेत कर रहा है कि मंगलवार 15 अगस्त का दिन शनि की एक राशि के जातकों के लिए बेहद मुश्किल है। इसलिए इन्हें सतर्क रहना चाहिए। इस दैनिक राशिफल को पेश कर रहे हैं, उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास। अपना भविष्य जानने के लिए स्वतंत्रता दिवस राशिफल

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Aug 14, 2023

independance_day.jpg

स्वतंत्रता दिवस पर आज का राशिफल

मेष राशिः कई दिनों से मकान के विषय में सोच रहे हैं तो आज आप का सपना पूरा हो सकता है। लेकिन झूठ बोल कर आप परेशानी में आ सकते हैं। सहयोगी आपकी कार्यशैली पर सवाल उठा सकते हैं।


वृषभ राशिः नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी। अपने वाक्चातुर्य से सभी को प्रभावित करेंगे। अपनी जीवनशैली को बदलें, लाभ होगा। निजी जिंदगी में दूसरों को प्रवेश न दें। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे।


मिथुन राशिः जमीन जायदाद के लिए विवाद हो सकता है। विरोधी सक्रिय होंगे। समाज में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो आपकी उन्नति नहीं देख सकते। पुराना रोग उभर सकता है। दिया हुआ पैसा वापस आने में अभी समय लगेगा।


कर्क राशिः अपने कार्य को कराने के लिए किसी से सिफारिश करनी पड़ेगी। मन पसंद भोजन की प्राप्ति होगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। घर परिवार में शान्ति हो, इसके लिए हनुमान जी की आराधना करें। चमत्कारी लाभ होगा।


सिंह राशिः आप किसी का भला करने जाते हैं और स्थिति विपरीत हो जाती है। सतर्कता से काम करें। कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए बड़ों की राय जरूर लें। अपने जिद्दी व्यवहार के चलते आपसी संबंध बिगड़ सकते हैं।


कन्या राशिः कार्यों में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर बार-बार खराब हो रही मशीनरी के लिए आपने कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराने से लाभ होगा संतान के विवाह प्रस्ताव आज आ सकते है।

ये भी पढ़ेंः भूलकर भी दक्षिण में न लगाएं ये पांच पौधे, माता लक्ष्मी से शनि देव तक हो जाएंगे अप्रसन्न


तुला राशिः व्यापार विस्तार करने के लिए कर्ज की जरूरत होगी। भूमि भवन संबंधित मामले आज सुलझ सकते हैं। संतान के सफल होने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्य के प्रति समर्पित रहें, लाभ होगा।


वृश्चिक राशिः स्वतंत्रता दिवस राशिफल के अनुसार मंगलवार को वृश्चिक राशि वालों के लिए दुःख का चिंतन न करना ही उसकी औषधि है, जो बीत गया उसे एक सपने की तरह भुला दें। आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा।


धनु राशिः जमीन जायदाद पर बड़े खर्च की संभावना है। आत्मविश्वास में कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं। पैसों का लेन देन सावधानी से करें। यात्रा के योग हैं, जो लाभकारी सिद्ध होगी।


मकर राशिः शासन प्रशासन की अड़चनें आज आ सकती हैं। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें, सही समय का इंतजार करें। स्वास्थ्य में सुधार होगा। वाहन सुख संभव है। जीवन साथी के साथ समय व्यतीत होगा।


कुंभ राशिः स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। बात को न सुने जाने पर नाराज रहेंगे। कार्यस्थल पर गलत आरोप लग सकते हैं, सतर्क रहें। माता-पिता से विवाद की स्थिति बन सकती है, शांत रहें।


मीन राशिः पूर्व में लिए निर्णय बदलने पड़ेंगे। संतान के भविष्य के प्रति आज कुछ कठोर फैसले लेने होंगे। राजकार्य में अवरोध आएंगे पर अपने विवेक से उनको दूर करने में सफल होंगे, आकस्मिक लाभ संभव है।