30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 22 August: आपके लिए अवसर कर रहा इंतजार, नौकरी में सफलता और आर्थिक लाभ के योग, जानें किसका बिगड़ेगा बजट

आने वाले 24 घंटे कैसे बीतेंगे, इसकी चिंता है तो जान लें मंगलवार का अपना भाग्य। आज का राशिफल में इसे पेश कर रहे हैं उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास। इस दैनिक राशिफल में सभी राशियों के लोगों के जीवन में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया गया है।

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Aug 21, 2023

rashifal.jpg

आज का राशिफल 22 अगस्त 2023

मेष राशि
सकारात्मक सोच रखें, परिवार में मान बढ़ेगा। मेहमानों का आगमन कार्य प्रभावित करेगा, शुभ समाचार मिलेंगे। दूसरों के मामलों में दखल न दें, भवन भूमि से संबंधित मामले सुलझेंगे।


वृषभ राशि
आज का राशिफल 22 अगस्त के अनुसार करियर में नए अवसर मिलेंगे, जीवन साथी के साथ यात्रा होगी। मनोरंजन के साथ दिन व्यतीत होगा, व्यावसायिक अवरोध दूर होंगे, प्रेम प्रसंग में विफल होंगे।


मिथुन राशि
आय के नए साधन स्थापित होंगे, कर्ज से मुक्ति मिलेगी। भाइयों के सहयोग से कार्य पूरे होंगे, शासन प्रशासन से जुड़े लोगों तो पदोन्नति मिलेगी।


कर्क राशि
पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार धार्मिक लोगों से मेलजोल बढ़ेगा, संतान के कार्य में आ रही परेशानी दूर होगी। विवाह चर्चा सार्थक होगी, व्यवसाय में गति आएगी। वाहन सुख मिलेगा।


सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए मंगलवार को व्यापारिक नए अनुबंध सफल होंगे, पिता के साथ तालमेल स्थापित होगा। सितारों का संकेत है कि आज आपका आस पड़ोस के लोगों से विवाद संभव है, पेट से संबंधित पीड़ा संभव है।


कन्या राशि
कन्या राशि वालों का आमदनी से अधिक खर्च होने से बजट बिगड़ सकता है, माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। व्यापारिक नए संबंध बनेंगे, मित्रों केसाथ समय व्यतीत होगा। बोलने से पहले विचार करें।


तुला राशि
आज का राशिफल के अनुसार तुला राशि वाले मंगलवार को मनचाहा कार्य मिलने से प्रसन्न रहेंगे, माता-पिता से अनबन संभव है। पारिवारिक समस्या का निराकरण होगा, यात्रा सुखद रहेगी। व्यापार मध्यम रहेगा।

ये भी पढ़ेंः Weekly Numerology Horoscope 20 to 26 August: अपनी जन्मतिथि से जानिए कैसे रहेंगे आने वाले सात दिन


वृश्चिक राशि
Today Horoscope के अनुसार वृश्चिक राशि वालों के लिए आज दिन शुभ है, इच्छित कार्य पूरे होंगे। आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे, आपकी कार्य कुशलता में वृद्धि होगी। मनपसंद भोजन की प्राप्ति होगी।


धनु राशि
व्यापार में उतार चढ़ाव चलता रहता है, लेकिन निराश न हों। आज आपके लिए अपने हुनर को दिखाने का अवसर है, पूरी लगन मेहनत के साथ कार्य करें। सफलता मिलेगी, संत दर्शन संभव है। कर्ज से मुक्ति मिलेगी।


मकर राशि
Today Horoscope के अनुसार मकर राशि वालों के लिए मंगलवार को कार्य की अधिकता रहेगी, एक के बाद एक नए कार्य आते रहेंगे। मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा, धैर्य धारण करें और अपने इष्ट पर भरोसा रखें। आर्थिक समृद्धि रहेगी।


कुंभ राशि
Today Horoscope के अनुसार परिवार में आप की बातों को अहमियत न मिलने से कुंभ राशि वाले दुखी रहेंगे, आर्थिक लाभ मिलेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव संभव है।


मीन राशि
किसी की सुनी सुनाई बातों पर ध्यान न दें, स्थिति को समझें फिर निर्णय लें। भाइयों से मतभेद होंगे, शारीरिक थकान का अनुभव करेंगे। न्याय पक्ष मजबूत होगा।