4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 29 July: व्यापार में आज इन्हें मिलेगी सफलता, शनि हो रहे मेहरबान

Aaj Ka Rashifal 29 July के अनुसार आज का राशिफल संकेत कर रहा है कई राशि के व्यापारियों पर शनिवार को शनिदेव मेहरबान हैं। इस कल का राशिफल से आप जान सकते हैं कि किन लोगों की किस्मत चमकेगी। इसे पेश कर रहे हैं उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास...

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Jul 28, 2023

aaj_ka_rashifal_29_july.jpg

आज का राशिफल 29 जुलाई 2023

मेष राशिः आज का राशिफल संकेत करता है कि शनिवार को आपके कार्यों की समाज में तारीफ होने से आपका रुतबा बढ़ेगा। व्यापार में इच्छानुकूल सफलता के योग हैं। कोई बड़ा लाभ मिलने की उमीद है। पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। पारिवारिक कलेश रहेगा।


वृषभ राशिः आज का राशिफल वृषभ संकेत करता है कि इस राशि के सभी जातक के शनिवार के सभी काम सिद्ध होंगे। व्यक्तिगत अथवा व्यापारिक कार्य से सुखद यात्रा हो सकेगी। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मित्रों का साथ मिलेगा। उन्नति के अवसर हैं।


मिथुन राशिः आज का राशिफल मिथुन के संकेत के अनुसार इस राशि के जातक को शनिवार को क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। भाइयों से विवाद हो सकता है। रोजगार के क्षेत्र में उन्नति के योग हैं। जीवन साथी के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी। आर्थिक संकट दूर होगा, स्वास्थ्य में सुधार होगा।


कर्क राशिः Kal Ka Rashifal यानी 29 जुलाई का राशिफल संकेत कर रहा कि शनिवार को कर्क राशि के जातक के आत्मविश्वास से कार्य करने पर वांछित प्रगति के योग हैं। व्यापार में नई योजनाओं के प्रति संभावनाएं बन सकेंगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। भवन भूमि के मामले यथावत रहेंगे।


सिंह राशिः Kal Ka Rashifal यानी 29 जुलाई के राशिफल के अनुसार सिंह राशि वालों के गुणों एवं योग्यताओं के कारण इनके बिगड़े कामों में भी गति आ सकती है। नौकरी में प्रलोभन न करें। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। यात्रा सुखमय रहेगी। विवाह बाधा दूर होगी। आर्थिक लाभ हो सकता है।


कन्या राशिः Kal Ka Rashifal संकेत करता है कि कन्या राशि वालों के लिए वाणी पर संयम रखना जरूरी है। व्यापार अच्छा चलेगा। दुस्साहस हानिकारक हो सकता है। विलासिता की वस्तु क्रय करने का योग बनेगा। मौजमस्ती में समय बीतेगा। माता का स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

ये भी पढ़ेंः Weekly Horoscope: इस सप्ताह इनकी चमकेगी किस्मत, होगा आर्थिक लाभ, मिलेगी पदोन्नति

ये भी पढ़ेंः august rashifal 2023: मेष पर भारी रहेगा मंगल, परिवार में अशांति पर व्यापार में लाभ, जानिए बाकी राशियों का हाल


तुला राशिः आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। व्यापार के विस्तार के लिए प्रयास अधिक करना पड़ेगा। किसी अच्छे मित्र से भेंट होगी। कर्ज संबंधित मामले आसानी से निपटेंगे। परिजनों का साथ मिलेगा।


वृश्चिक राशिः कार्य स्थिति में सुधार की संभावना है। सुसंगति से हर्ष होगा। खान-पान का ध्यान रखें। अधिकारी सहयोग करेंगे। पारिवारिक चिंता रह सकती है। आपके कार्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। नौकरी में बदलाव संभव है।


धनु राशिः पराक्रम और सुख-समृद्धि बढ़ने से अनेक रूके काम पूरे होंगे। कार्य विस्तार होगा। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंध घनिष्ठ होंगे। भाइयो से विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है, सतर्क रहें।


मकर राशिः सहयोग और अच्छे संबंधों के कारण लाभ होगा तथा उन्नति करेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा और उन्नत रहेगा। बुद्धिमानी से समस्याओं का समाधान होगा। प्रेम प्रसंग से दूर ही रहें तो अच्छा होगा। मानसिक तनाव बढ़ सकता है।


कुंभ राशिः जल्दबाजी न करें, जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आजीविका के लिए किए गए प्रयास सफल नहीं हो पाएंगे। आर्थिक कष्ट रहेगा। संतान की उन्नति में बाधा आ सकती है। दोस्तों का साथ मिलेगा।


मीन राशिः बुरी आदतों को हावी न होने दें। सुख में कमी आएगी। शत्रुओं द्वारा बाधाएं उत्पन्न की जा सकती है। पारिवारिक क्लेश होगा। व्यापार, नौकरी की चिंता रहेगी। भागदौड़ अधिक होने से थकान रहेगी।