scriptHoroscope Today 27 December: इस राशि के लिए व्यापार में विघ्न की आशंका, इनके लिए लाभ | Aaj Ka Rashifal: Fear of disruption in business for aries | Patrika News
राशिफल

Horoscope Today 27 December: इस राशि के लिए व्यापार में विघ्न की आशंका, इनके लिए लाभ

मंगलवार 27 दिसंबर का दिन कहीं खुशी कहीं गम वाला है। आज का राशिफल (Aaj ka rashifal) बता रहा है कि किसी राशि के शख्स के लिए आज व्यापार में लाभ की संभावना है तो किसी के व्यापार में विघ्न आ सकता है। आपके बारे में 27 दिसंबर का राशिफल क्या कहता है, जानने के लिए पढ़ें Horoscope Today 27 December।

Dec 26, 2022 / 03:53 pm

shailendra tiwari

aaj_ka_rashifal.jpg

आज का राशिफल

भोपाल. आज का दिन यानी 27 दिसंबर मंगलवार आपका कैसा रहेगा, यह सोच रहे हैं तो अपना आज का राशिफल (Aaj ka rashifal) देखकर अंदाजा लगा लीजिए। उज्जैन के ज्योतिषी चंदन श्यामनारायण व्यास से बातचीत के आधार पर हम लाएं आज का राशिफल, जिसे देखकर मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग अंदाजा लगा सकते हैं कैसा बीतेगा उनका आज का दिन।

मेष : पं. चंदन श्याम नारायण व्यास का कहना है कि 27 दिसंबर मंगलवार को दोस्तों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। उनका कहना है कि मेष राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायी है। व्यावसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारीगण की कृपादृष्टि से आपकी प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। व्यापार में आय बढ़ने और फंसी रकम की वसूली की संभावना है। धन लाभ की भी संभावना है।

वृषभ: इस राशि के जातक के लिए 27 दिसंबर मंगलवार जीवन साथी के साथ तालमेल बढ़ाने वाला है। हालांकि उच्च अधिकारियों के साथ वाणी और व्यवहार में संभलकर चलें। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार में विघ्न की संभावना है। आर्थिक दृष्टि से भी लाभ होगा।
ये भी पढ़ेंः 2023 में इन राशियों पर शनि की साढ़े साती, ये हैं दुष्प्रभाव कम करने के उपाय


मिथुन : इस राशि के शख्स से आज के दिन अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है। इसलिए इस राशि के जातक के लिए आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य की भी चिंता करें, सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें। मानसिक रूप से व्यग्रता बनी रहेगी। परिजनों के साथ कलह के प्रसंग बन सकते हैं। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

कर्क: समय से पहले आप का कोई भी काम नहीं बनेगा। इसलिए अपनी बारी का इंतजार करें। भागीदारों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। मध्याह्न के बाद आपको प्रतिकूलता का अहसास होगा। सेहत खराब हो सकती है। आकस्मिक खर्च हो सकता है। साथ-साथ धन लाभ भी आपकी चिंता को कम करेगा।

सिंह : मंगलवार को सिंह राशि के जातकों के लिए संतों का दर्शन लाभदायी होगा। आज दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ प्रत्येक कार्य को सफल बनाएं। गृहस्थ जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। स्वभाव में उग्रता रहेगी, इसलिए वाणी पर संयम रखें। प्रवास या पर्यटन का योग है।
ये भी पढ़ेंः कुंडली में सूर्य कमजोर हैं तो रखें यह व्रत, होगी हर मनोकामना पूरी


कन्या: कन्या राशि वालों में आज के दिन भावुकता अधिक रहेगी। विद्यार्थीगण आज अभ्यास और करियर सम्बंधित विषयों में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। घर के वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। मंगलवार के दिन कन्या राशि के जातकों को व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / Horoscope Today 27 December: इस राशि के लिए व्यापार में विघ्न की आशंका, इनके लिए लाभ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो