राशिफल

Ank Rashifal 28 August: इन तारीखों पर जन्मे लड़के-लड़कियों को आज आर्थिक लाभ, पढ़ें सभी मूलांक का अंक राशिफल

आज का अंक राशिफल 28 अगस्त (Ank Rashifal 28 August ) में जानें 28 अगस्त को मूलांक 1 से मूलांक 9 तक लोगों का कैसा रहेगा समय। इसके लिए बर्थ डेट से अंक ज्योतिष गणना के आधार पर जानें सोमवार को कैसा रहेगा आपका भाग्य।

3 min read
Aug 27, 2023
28 अगस्त का अंक राशिफल 2023

मूलांक 1
आज का अंक राशिफल के अनुसार ऐसे लोग जिनका जन्म 1, 10, 19 और 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 है और ऐसे लोगों को 28 अगस्त को आप अपनी दिनचर्या में सुधार करने की जरूरत है। ये लोग धन संबंधी मामलों में तरक्की करेंगे। सोमवार को इन तारीखों पर जन्मे लोगों को पेट से संबंधित समस्या हो सकती है। इस दिन आपको सम्पत्ति में निवेश से पहले अधिक विचार विमर्श करने की जरूरत है। सतर्क होकर काम करें। मित्र वर्ग आपको सहयोग देंगे। किसी त्योहार विशेष की तैयारी में लगे रहेंगे।


शुभ अंकः 21
शुभ रंगः नारंगी


मूलांक 2
अंक ज्योतिष के अनुसार 28 अगस्त को ऐसे लोग जिनका जन्म 2, 20, 11 और 29 तारीख को हुआ है यानी उनका मूलांक 2 है, ऐसे लोगों की जान-पहचान एक तरह से सोचने वाले लोगों से बढ़ेगी। इस समय आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। संतान के साथ आप उसके स्कूल या कॉलेज जा सकते हैं। पारिवारिक कार्यक्रम में व्यस्तता रहेगी और साझेदारी-संबंधों पर सोच समझकर निर्णय लें।


शुभ अंकः 11
शुभ रंगः भूरा


मूलांक 3
मूलांक 3 यानी ऐसे लोग जिनका जन्म 3, 12, 21 और 30 तारीख को हुआ है, अंक ज्योतिष के अनुसार 28 अगस्त को ऐसे लोगों की प्रतिष्ठा समाज में बढ़ेगी। आज यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है, जो सुखद और फलदायी रहेगा। हालांकि इसमें थोड़ा मानसिक तनाव रह सकता है। सोमवार 28 अगस्त को आप हर किसी से अपना काम निकलवाने में सफल होंगे। किसी अपरिचित पर विश्वास करना नुकसानदायक हो सकता है। प्रेम और रोमांस के मामले में स्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी।


शुभ अंकः 19
शुभ रंगः हरा


मूलांक 4
मूलांक 4 यानी ऐसे लोग जिनका जन्म 4, 13, 22 और 31 तारीख को हुआ है, ऐसे लोगों को 28 अगस्त को आमदनी से ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है। इससे बजट प्रभावित हो सकता है। खर्च के लिए संतुलित बजट बनाएं और सामाजिक दायरे को सीमित रखें। परिवार और मित्र आपको खुशियां प्रदान करेंगे। काफी समय से लंबित सरकारी कार्य, कानूनी मुद्दे, अनुबंध जैसे मामले आसानी से हल हो सकते हैं।


शुभ अंकः 23
शुभ रंगः पीला


मूलांक 5
जिन लोगों की बर्थ डेट 5, 14 और 23 तारीख है यानी जिनका मूलांक 5 है, ऐसे लोगों को 28 अगस्त को आर्थिक और व्यापारिक सफलता मिल सकती है। इसके फलस्वरूप आपको पहले से कहीं अधिक अधिकार मिलेंगे। हालांकि भावुक न बनें और लापरवाही से बचें। स्वभाव में विनम्रता लाएं, परिवार से संबंध मधुर बनेंगे।


शुभ अंकः 9
शुभ रंगः केसरिया

मूलांक 6
जिन लोगों की बर्थ डेट 6, 15 और 24 तारीख है यानी जिनका मूलांक 6 है ऐसे लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा मुश्किल है। इन लोगों के विषय में लोग 28 अगस्त को उल्टी सीधी बातें कर सकते हैं। आज आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। इसलिए बातचीत में सावधानी रखें। अच्छी बात है कि कंजूस न होने के बावजूद आप आर्थिक मामलों पर गंभीरता से विचार करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति आप चिंतित रहेंगे, पारिवारिक समस्याएं सुलझेंगी।


शुभ अंकः 16
शुभ रंगः नीला


मूलांक 7
अंक ज्योतिष के अनुसार ऐसे लोग जिनकी बर्थ डेट 7, 16 और 25 है यानी जिनका मूलांक 7 है, ऐसे लोग 28 अगस्त को आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। आप अपने सकारात्मक विचारों के चलते धन अर्जित कर लेंगे। घर परिवार के काम पर भी ध्यान देंगे। हालांकि स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। माता-पिता, बच्चों, रिश्तेदारों से संबंध मजबूत होंगे। अपने काम को नीतिपूर्ण ढंग से पूरा करेंगे।


शुभ अंकः 18
शुभ रंगः ग्रे


मूलांक 8
ऐसे लोग जिनका जन्म 8, 17 और 26 तारीख को हुआ है, यानी जिनका मूलांक 8 है, अंक ज्योतिष के अनुसार उनके आर्थिक मामले आज आगे बढ़ेंगे। आज संतान की सगाई होने के योग हैं। शादी की तारीख निश्चित हो सकती है। परिवार के साथ शानदार समय बीतेगा। आपको अध्यात्मिक जगत भी आकर्षित करेगा। रोमांस में स्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी।


शुभ अंकः 6
शुभ रंगः लाल


मूलांक 9
ऐसे लोग जिनका जन्म 9, 18 और 27 तारीख को हुआ है यानी जिनका मूलांक 9 है, अंक राशिफल 28 अगस्त के अनुसार ऐसे लोगों को आज धन कमाने का मौका मिलेगा। दिन की शुरुआत में ऊर्जा से लबरेज रहेंगे, आपको लाभ होगा। वहीं आज आसपास की यात्रा पर भी जा सकते हैं। गुप्त शत्रु सामने आ सकते हैं। फिर भी आपका पराक्रम बढ़ेगा। संतान से संतुष्टि प्राप्त करेंगे।


शुभ अंकः 29
शुभ रंगः गुलाबी

Published on:
27 Aug 2023 08:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर