4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ank Rashifal Prediction 29 july: मूलांक 8 के लिए आज बेहद अच्छा समय, जानिए किसके मिल सकता है कोई खास

Daily Ank Rashifal में आप birth date से जान सकते हैं आपका आने वाला कल कैसा रहेगा, शनिवार 29 जुलाई का अंक राशिफल जानने के लिए पढ़ें..मूलांक 1 से मूलांक 9 तक का भविष्य..

3 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Jul 28, 2023

dainik_ank_rashifal.jpg

दैनिक अंक राशिफल 29 जुलाई 2023

मूलांक 1
ऐसे लोग जिनकी जन्म तिथि 1, 10, 19 और 28 तारीख है यानी उनका मूलांक 1 है, उन्हें बातचीत में सतर्क रहना चाहिए। मूलांक 1 के लोग अच्छे डिप्लोमैट होते हैं, उनमें सुनने का अच्छा गुण होता है। दैनिक अंक राशिफल के अनुसार अपने इन्हीं गुणों के कारण लोग आपकी तारीफ करेंगे। कला के प्रति अपना प्यार आप प्रियजनों से साझा कर सकते हैं।

शुभ अंकः 15
शुभ रंगः गुलाबी

मूलांक 2
ऐसे लोग जिनकी बर्थ डेट 2, 11, 20 और 29 तारीख है यानी उनका मूलांक 2 है। उनके लिए 29 जुलाई को यात्रा योग बन रहा है। दैनिक अंक राशिफल के अनुसार संभवतः कोई नाटक देखने या गैलरी जाने से आप किसी खास के नजदीक आएंगे। धन को सोच समझकर खर्च करें वर्ना आगे परेशानी हो सकती है। आज आपको सम्मान मिल सकता है।


शुभ अंकः 19
शुभ रंगः बैंगनी

मूलांक 3
ऐसे लोग जिनका जन्म 3, 12, 21 और 30 तारीख है यानी उनका मूलांक 3 है। 29 जुलाई का समय आपके लिए प्यार और खुशी भरा है। दैनिक अंक राशिफल के अनुसार आज आप जीवन का आनंद लेते नजर आएंगे। आपकी सबसे बड़ी कमजोरी हार मान लेना है। इसलिए इस कमजोरी से उबरने का प्रयास करें।

शुभ अंकः 21
शुभ रंगः लाल

मूलांक 4
आपका जन्म 4, 13, 22 और और 31 तारीख को हुआ है तो 29 जुलाई को किसी महंगी चीज को खरीदने से पहले आपको मरम्मत और नवीनीकरण काम करा लेना चाहिए। दैनिक अंक राशिफल के अनुसार आप अपने धन में संतुलन की तलाश करें। आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं है, आप अपने पिता या मालिकों से संबंधित कोई बुरी खबर सुन सकते हैं।


शुभ अंकः 11
शुभ रंगः भूरा

ये भी पढ़ेंः Aaj Ka Rashifal 29 July: व्यापार में आज इन्हें मिलेगी सफलता, शनि हो रहे मेहरबान

ये भी पढ़ेंः Weekly Horoscope: इस सप्ताह इनकी चमकेगी किस्मत, होगा आर्थिक लाभ, मिलेगी पदोन्नति

मूलांक 5
ऐसे लोग जिनका जन्म 5, 14, 23 तारीख को हुआ है यानी जिनका मूलांक 5 है। ऐसे लोगों की 29 जुलाई को कोई यात्रा रद्द हो सकती है। हालांकि आज के दिन आपके पास बहुत कुछ हासिल होने का मौका भी रहेगा। जल्दबाजी में कोई फैसला न करें, वर्ना नुकसान भी हो सकता है। इसलिए अपना ध्यान काम पर केंद्रित करें।
शुभ अंकः 10
शुभ रंगः ग्रे
मूलांक 6
ऐसे लोग जिनका जन्म 6, 15, 24 तारीख को हुआ है यानी जिनका मूलांक 6 है, उन लोगों को 29 जुलाई को अपने करीबियों की सलाह मान लेनी चाहिए। क्योंकि आज उनकी सलाह आपकी मददगार हो सकती है। आज अपने व्यक्तित्व, उत्साह और दृढ़ संकल्प से सबका दिल जीत सकते हैं।
शुभ अंकः 19
शुभ रंगः नारंगी
मूलांक 7
ऐसे लोग जिनका जन्म 7, 16, 25 तारीख को हुआ है यानी जिनका मूलांक 7 है, उन लोगों के लिए आज साहसी बनने की जरूरत है। आपको नई सोच विकसित करने की जरूरत है। रूप में बदलाव आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। दोस्तों और भाई बहनों के साथ इस विश्वास को शेयर करें।
शुभ अंकः 29
शुभ रंगः सफेद

मूलांक 8
ऐसे लोग जिनका जन्म 8, 17, 26 तारीख को हुआ है यानी जिनका मूलांक 8 है, उन लोगों के लिए आज कुछ बड़ी योजनाएं शुरू हो सकती हैं। संभवतः भगवान ने आपके लिए कुछ अलग और बड़ा सोच रखा है। इसके परिणाम भी बेहतरीन मिलेंगे।
शुभ अंकः 26
शुभ रंगः नीला

ये भी पढ़ेंः august rashifal 2023: मेष पर भारी रहेगा मंगल, परिवार में अशांति पर व्यापार में लाभ, जानिए बाकी राशियों का हाल

मूलांक 9
ऐसे लोग जिनका जन्म 9, 18 और 27 तारीख को हुआ है यानी जिनका मूलांक 9 है, वे लोग 29 जुलाई को कई सवालों के जवाब ढूंढ़ते नजर आएंगे। इसके लिए आप ध्यान कर सकते हैं। इन सब के लिए आप एकांतप्रिय हो सकते हैं। अच्छी तरह से आराम करें और अपने स्वास्थ्य की देखभाल करें।
शुभ अंकः 31
शुभ रंगः केसरिया