scriptRashifal 20 August 2021 : इन 7 राशि के जातकों को मिलेगी राहत, जानें कैसा रहेगा आपका शुक्रवार? | Rashifal 20 August 2021 ka Horoscope daily astrology | Patrika News
राशिफल

Rashifal 20 August 2021 : इन 7 राशि के जातकों को मिलेगी राहत, जानें कैसा रहेगा आपका शुक्रवार?

क्या कहते हैं 20 अगस्त को आपके ग्रह?

भोपालAug 19, 2021 / 06:11 pm

दीपेश तिवारी

ग्रहों की बदली चाल शुक्रवार को भी हर राशि पर अपना एक निश्चित प्रभाव छोड़ती दिख रही है। ऐसे में ग्रहों की इस बदलती स्थिति का असर हर रोज की तरह आज भी समस्त 12 राशियों पर होगा। ग्रहों में बदलाव से राशि के फलादेश में परिवर्तन को ही दैनिक राशिफल कहते है।

आइये समझते हैं कि ज्योतिष चंदन श्यामनारायण व्यास के मुताबिक शुक्रवार friday, 20 अगस्त 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?

19 August 2021 Ka Rashifal Today Horoscope 19 August 2021
IMAGE CREDIT: patrika
: Aries Daily Horoscope 20 August 2021 आज का मेष राशिफल
संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें, गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यक्रम की रुपरेखा बनेगी।
: Taurus Daily Horoscope 20 August 2021 आज का वृषभ राशिफल
जीवन साथी के साथ विवाद सम्भव, उचित होगा गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल करें। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनैतिक मामलों में आप का विरोध होगा। विवाद न करें।
Read more – August 2021 Rashi Parivartan – अगस्त 2021 के राशि परिवर्तन, यहां देखें

Gemini Daily Horoscope 20 August 2021 आज का मिथुन राशिफल
संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। अस्वस्थता रह सकती है। अपनी निर्णय शक्ति को मजबूत करें, अन्यथा आप पिछड़ जाएंगे। संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है, पर जिद जायज होनी चाहिए ।
Cancer Daily Horoscope 20 August 2021 आज का कर्क राशिफल
क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। उचित होगा दूसरों की मजबूरी को भी समझें और सहयोग करें। किसी भी कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लें कर ही निवेश करें। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।
Read more – शुक्र ग्रह का महत्व और इसका आप पर प्रभाव

grah_impact.jpg
Leo Daily Horoscope 20 August 2021 आज का सिंह राशिफल
कोई चौंकाने वाले समाचार मिल सकते हैं। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें, काम बनेंगे।
Virgo Daily Horoscope 20 August 2021 आज का कन्या राशिफल
व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे, जो आप के बने बनाये कार्य बिगाड़ सकते हैं। सूझबुझ से धनलाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश व नौकरी लाभदायक रहेंगे। प्रेम प्रसंग सफल होंगे।
Read more –Rain Astrology: जोरदार बारिश के योग

Libra Daily Horoscope 20 August 2021 आज का तुला राशिफल
परिवारिक कार्यों में भागदौड़ रहेगी। सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। तेल तिलहन में निवेश से लाभ होगा। संतान के कारण चिंता तथा तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी। किसी से भी कटु वचन न बोलें।
Scorpio Daily Horoscope 20 August 2021 आज का वृश्चिक राशिफल
रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं। पहले अपने आप को व्यवस्थित करें। छोटी मानसिकता से खुद को आजाद करें, तभी आगे बढ़ पाएंगे।
Read more – सावन में ऐसा सपना आया है? तो जान लें क्या हो सकता है आपके साथ?

https://www.patrika.com/bhopal-news/future-signs-30-dreams-signs-that-you-are-gonna-rich-soon-4771314/
Sagittarius Daily Horoscope 20 August 2021 आज का धनु राशिफल
अपनी चिंता के कारण आप दूसरों पर अपना क्रोध न निकालते हुए खुद को शांत रखें। व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा।अकारण झंझटों से दूर रहें। चोट व दुर्घटनादि से हानि संभव है। अध्ययन में अवरोध आ सकता है।
Capricorn Daily Horoscope 20 August 2021 आज का मकर राशिफल
दिन अनुभव पूर्ण रहेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। बकाया वसूली होगी। नए मित्र बनेंगे। फालतू खर्च होगा, विवाद न करें। जीवनसाथी के साथ मतभेद सम्भव हैं। पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते है।
Read more – ये स्थितियां बढ़ा सकती हैं परिवार की दिक्कतें, जानें इनसे बचने के उपाय

Aquarius Daily Horoscope 20 August 2021 आज का कुंभ राशिफल
आज खुद को सही साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी। थकान व् अस्वस्थता रहेगी। व्यवसायिक नई योजना लागू होने से कार्यप्रणाली में सुधार के चलते लाभ होगा। अपनी संगत बदलें आप का संसार बदल जाएगा।
Pisces Daily Horoscope 20 August 2021 आज का मीन राशिफल
दिन की शुरुआत में रुक रुक कर कार्य होंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। माता पिता के स्वास्थ का ध्यान रखें। नेत्र पीड़ा संभव है।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / Rashifal 20 August 2021 : इन 7 राशि के जातकों को मिलेगी राहत, जानें कैसा रहेगा आपका शुक्रवार?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो