Shardiya Navratri 5th Day शारदीय नवरात्रि का पांचवां दिन 19 अक्टूबर 2023 गुरुवार को कुछ राशियों के लिए कई क्षेत्रों से चुनौतियां लाने वाला है। आज का राशिफल के अनुसार में सूर्य के तुला राशि में गोचर का प्रभाव इन राशियों के रिश्तों पर पड़ेगा। दैनिक राशिफल में आइये जानते हैं कैसी रहेगी सभी राशियों के लोगों की आर्थिक स्थिति और किस्मत साथ देगी या दगा..
मेष राशि
कार्यों को पूरा करने में दिक्कत हो सकती है। व्यापार में अच्छे सौदे हो सकते हैं। स्वास्थ्य पर धन खर्च होगा। विरोधी सक्रिय होंगे। कर्ज संबंधी मामले निपटेंगे। किसी कला को सीखने में समय व्यतीत होगा।
वृषभ राशि
व्यापारिक स्थिति में लाभ के योग बन रहे हैं। कई दिनों से रूके कार्यों में आज गति आएगी। पुराने विवादों से घर का माहौल बिगड़ सकता है। राजकीय कार्यों में रूकावट आ सकती है पर समाधान हो जाएगा।
मिथुन राशि
भूमि भवन के क्रय-विक्रय की रूपरेखा बनेगी। माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जीवन साथी के साथ समय व्यतीत होगा जो आनंदमय रहेगा। नए संपर्कों का आज लाभ मिल सकता है। निवेश का सही समय है।
कर्क राशि
अपनों को दूर होता देख मन उदास रहेगा। किसी भी कार्य को समझ कर करें। वो आपकी जिम्मेदारी नहीं बल्कि आजीविका है। भाई-बहनों से विवाद हो सकता है। मित्रों का साथ मिलेगा। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।
सिंह राशि
आपसी संबंधों के कारण समझौता करना होगा। कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं। निराशा की समाप्ति होगी पर अभी समय है। आर्थिक मामले सुलझेंगे। कारोबार में नई तकनीक का लाभ मिलेगा।
कन्या राशि
प्रियजन से भेंट होगी। कार्यस्थल पर आपका महत्व बढ़ेगा। आवास निवास की समस्या का हल होगा। विदेश में अध्ययन करने के योग बन रहे हैं। लोन संबंधी मामले निपटेंगे। वाहन सुख संभव है।
तुला राशि
आप किसी का अच्छा करने जाते हो और आप बुरे बन जाते हो। आप क्यों दूसरे के विवादों में दखल देते हो। मानसिक तनाव के चलते क्रोधी स्वभाव होगा। आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। धन लाभ संभव है।
वृश्चिक राशि
करियर में बेहतर प्रस्ताव मिलेंगे। नौकरी संबंधी समस्या का हल हो सकता है। अपने सहकर्मियों से विवाद की स्थिति बनेगी। आपके अपने आपका विरोध कर सकते हैं। झूठे आरोप से बचें।
धनु राशि
शारीरिक कष्ट रहेगा। प्रियजन से मुलाकात होगी।। संतान सुख की प्राप्ति होगी। पिता के साथ समय व्यतीत होगा और महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। वाहन का सुख आज मिल सकता है।
मकर राशि
लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज सुलझ सकते हैं। नई जिम्मेदारी मिलेगी। विरोधी आपका खुलकर विरोध करेंगे। आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। नए मित्र बनेंगे। आप के कार्यों की आलोचना होगी।
कुंभ राशि
धीमी शुरुआत के बावजूद कार्यो में सफलता मिलेगी। व्यापार में विस्तार होगा। जीवन में धोखे आसानी से मिल जाते हैं पर मौके नहीं मिलते समय का भरपूर लाभ लें। समय उत्तम है।
मीन राशि
भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां आएंगी। व्यापार में नई योजना लागू हो सकती है। आर्थिक लाभ हो सकता है। यात्रा में अपनी वस्तु संभाल कर रखें। सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।