राशिफल

Aaj Ka Rashifal – Horoscope Today 04 June 2021: पदोन्नति व धन लाभ के बीच इन 7 राशियों का आज चमकेगा भाग्य, जानें कैसे रहेगा आपका शुक्रवार?

: Daily Horoscope: आज दशमी तिथि 04:07 AM, June 05 तक…: आज देवी माता लक्ष्मी की पूजा का विशेष दिन…

Jun 03, 2021 / 06:45 pm

दीपेश तिवारी

04 june 2021 horoscope

किसी भी व्यक्ति की राशि उसकी कुंडली में मौजूद चंद्र की स्थिति पर निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है।

तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार आज शुक्रवार friday, 04 जून 2021 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है…


Read more – LORD SHIV in Jyeshth Mass: आने वाले लगातार 02 दिन भगवान शिव की पूजा के लिए अति विशेष

: आज का 04 June 2021 मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज रुका धन मिलने की संभावना के बीच धन संग्रह बढेगा। आत्मविश्वास के बलबुते पर आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा। मनोरंजन के कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

: आज का 04 June 2021 वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
अपने स्वास्थ के प्रति लापरवाह न बनें। लाभदायक सौदों के बीच किसी नए व्यापार में निवेश करने के योग हैं। प्रसिद्धि मिलेगी। आज विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा।

: आज का 04 June 2021 मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती हैं। आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख साधन बढेंगे। निजी जीवन में भागदौड़, के बाद सफलता की संभावना है। अपने संबंधों के प्रति लापरवाही न करें।

: आज का 04 June 2021 कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
कारोबार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभ फल देंगे। साहित्य पठन में रुचि बढ़ेगी। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी। नौकरी में बदलाव को लेकर असमंजस में रहेंगे।

Read more – Achala Ekadashi 2021: ज्येष्ठ कृष्ण एकादशी यानि अचला एकादशी की पूजा विधि और ऐसे पाएं पापों से छुटकारा

https://www.patrika.com/religion-news/achala-ekadashi-2021-auspicious-time-fasting-vidhi-and-mythology-6877183/

: आज का 04 June 2021 सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
व्यापार में हर किसी पर विश्वास न करें। अपनों से प्रतिस्पर्धा से बचें। कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे।समय का सदुपयोग करें। अपनी संगत बदलें। दूसरों की उन्नति से दुखी होने की बजाय आप भी मेहनत करें।

: आज का 04 June 2021 कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
व्यापारिक नवीन योजनाओं के बीच समय पर काम न होने से मन अशांत रहेगा। कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। निर्माण कार्य में सुधार होगा। जीवन साथी की भावनाओं का अपमान करने से बचें।वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा।

: आज का 04 June 2021 तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
व्यर्थ के दिखावों से दूर रहें। मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे। व्यवसाय में कोशिशों के बावजूद मंदी रहेगी। न्यायालयीन कार्य आज पूरे होंगे। संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी।

: आज का 04 June 2021 वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
काम की अधिकता के बीच नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण व पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। पारिवारिक कार्यों मे आप की पूछ-परख बढ़ेगी।

: आज का 04 June 2021 धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
व्यवसाय में उन्नति संभावना के बीच आज आपको पत्नी से सहयोग व समर्थन भी मिलेगा। कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे।

Read more – Budh Rashi Parivartan june 2021: किन राशि वालों को होगा आर्थिक लाभ और किन्हें रहना होगा संभलकर, जानें बचाव के भी उपाय

https://www.patrika.com/religion-news/positive-and-negative-effects-of-budh-rashi-parivartan-in-june-2021-6872868/
: आज का 04 June 2021 मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ाएंगे। आज साहस, पराक्रम बढ़ेगा। सामाजिक आयोजनों में आप की प्रशंसा होगी। धर्म ग्रंथों के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी।

: आज का 04 June 2021 कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

व्यापार में परेशानियों का अंत होगा। प्रेम प्रसंग के योग है। उधार लिया पैसा कैसे चुकाएंगे इसी सोच में परेशान रहेंगे। विपरीत परिस्थितियों से दृढ़ता से सामना कर सकेंगे।

: आज का 04 June 2021 मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। आप की दिनचर्या में बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे। परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे।

Read more – Monthly Rashifal (01 जून से 30 जून 2021): कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जून का यह महीना

Read more – शुक्र का राशि परिवर्तन 2021, 22 जून तक रहेगा इसका असर

Read more – Mars Rashi Parivartan june 2021: किन राशियों पर होगा अच्छा व बुरा असर साथ ही जानें बचाव के उपाय

संबंधित विषय:

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Aaj Ka Rashifal – Horoscope Today 04 June 2021: पदोन्नति व धन लाभ के बीच इन 7 राशियों का आज चमकेगा भाग्य, जानें कैसे रहेगा आपका शुक्रवार?

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.