
latest horoscope
मेष : बुधवार 10 मई को नए वाहन, मशीनरी पर धन खर्च होगा। इस दिन मेष राशि के जातक दूसरों के झंझटों में न पड़ें, परिवारिक कार्यक्रमों में भागदौड़ अधिक होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।
वृषभ : अपने हुनर को दिखाने का अवसर मिलेगा। किसी की सुनी सुनाई बात पर विश्वास न करें। संतान सुख मिलेगा। परिणय कार्य की रूकावटें दूर होंगी। माता पिता से अनबन सम्भव है।
मिथुन : प्रियजन से मन की बात बताने का अवसर मिलेगा। दिनचर्या व्यस्त रहेगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। निवेश शुभ रहेगा। पेट सम्बंधित रोग सम्भव है।
कर्क: पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार कर्क राशि वालों को अपने व्यवहार को नम्र रखने की जरूरत है। परिवार में बुजुर्गो का साथ मिलेगा। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी और पिकनिक का आनंद मिलेगा।
सिंह : सिंह राशि के जातकों को 10 मई बुधवार को कार्यस्थल पर विवाद से बचने की जरूरत है। निजी जीवन में तनाव रहेगा। नौकरी में परिश्रम अधिक होगा। चोट और चोरी आदि से हानि संभव है। निवेश में जोखिम न उठाएं।
कन्या: बुधवार दस मई को कन्या राशि के जातकों के लिए विवाह के लिए किए प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। संतान की चिंता रहेगी। विवेक से कार्य करें।
तुला: तुला राशि के जातकों को बुधवार को अपने भविष्य की चिंता रहेगी। किसी की जमानत देकर जोखिम न लें। निवेश शुभ रहेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। विवाद न करें। पुरानी पीड़ा से ग्रस्त रहेंगे।
वृश्चिक: नए कार्य की शुरुआत लाभप्रद रहेगी। मिजाज खुशनुमा रहेगा। जीवन आध्यात्म की तरफ मुड़ सकता है। बेरोजगारी दूर होगी। विरोधी परास्त होंगे। इष्ट देव के आशीर्वाद से कार्य सफल होंगे।
धनु: पं. चंदन श्याम नारायण व्यास की सलाह है कि समय रहते अपने कार्यो का विभाजन कर दें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाद न करें। फालतू खर्च होंगे। अस्वस्थता के कारण मन खिन्न रहेगा।
मकर : मकर राशि वाले अपनी आदतों को बदलें और प्रयास करें कि जो भी फैसला लें, उस पर कायम रहें। इसी में भलाई है, सन्तान से मतभेद होगा। रूका हुआ धन मिलने की संभावना है। यात्रा से लाभ होगा।
कुम्भः इस राशि के जातक को अपनों से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। अनाज, तिलहन के निवेश, नौकरी और यात्रा से लाभ होगा। कार्यस्थल में बदलाव संभव है। व्यवसाय में नई योजना लागू होगी।
मीन: सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। रचनात्मक कार्यों में रूचि रहेगी। घर-परिवार में चल रहे विवादों के कारण चिंतित रहेंगे। नौकरी में भागदौड़ रहेगी। दान धर्म कर सकते हैं।
Updated on:
09 May 2023 05:23 pm
Published on:
09 May 2023 05:22 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
