scriptAaj Ka Rashifal – Horoscope Today 11 June 2021: भाग्य का कारक शुक्र आज 7 राशि वालों का चमकाएगा भाग्य, जानें कैसे रहेगा आपका शुक्रवार? | Today Horoscope 11 June 2021 aaj ka rashifal daily astrology | Patrika News
राशिफल

Aaj Ka Rashifal – Horoscope Today 11 June 2021: भाग्य का कारक शुक्र आज 7 राशि वालों का चमकाएगा भाग्य, जानें कैसे रहेगा आपका शुक्रवार?

: Daily Horoscope: आज प्रतिपदा तिथि 06:30 PM तक उसके बाद द्वितीया…: आज माता लक्ष्मी की पूजा का विशेष दिन…

भोपालJun 10, 2021 / 03:18 pm

दीपेश तिवारी

11 June 2021 : Rashifal

11 June 2021 : Horoscope

किसी भी व्यक्ति की राशि उसकी कुंडली में मौजूद चंद्र की स्थिति पर निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है।

तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार आज शुक्रवार Friday, 11 जून 2021 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है…


Read more – Indian Astrology: कब तक थमेगी कोरोना की रफ्तार? अभी और तबाही बाकि या खत्म होगा डर

https://www.patrika.com/astrology-and-spirituality/end-of-coronavirus-date-is-declared-through-astrology-6888361/

: आज का 11 June 2021 मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज यश, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। दोस्तों से भेंट होने के साथ ही उपहार मिलेगा।

: आज का 11 June 2021 वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
मित्रों के सहयोग से निजी समस्या का समाधान होगा। व्यापार में प्रगति के योग के बीच आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा। अधिकारों का गलत प्रयोग नहीं करें।

: आज का 11 June 2021 मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
लंबे समय के बाद व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर काम करें। समय अनुकूल है। उसका सदुपयोग करें। यात्रा सम्भव है।

: आज का 11 June 2021 कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
कार्य के प्रति दृढ़ता आपको आज कार्य में अनुकूल सफलता दिलवाने वाली है। नौकरी में तबादला और पदोन्नति के योग हैं। आज धार्मिक आस्था बढ़ेगी।

Read more – Makar Saptahik Rashifal (07 जून से 13 जून 2021): मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह

https://www.patrika.com/horoscope-rashifal/capricorn-weekly-horoscope-between-07-june-to-13-june-2021-6885969/

: आज का 11 June 2021 सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
जीवनसाथी के व्यवहार में उग्रता रहेगी। व्यवसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारक रहेंगी। बुद्धि चातुर्य से अनेक कार्य सफल होंगे।

: आज का 11 June 2021 कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज के दिन आप व्यस्त रहेंगे । जीवनसाथी के व्यवहार में कुछ नाराजगी रह सकती है। व्यवसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारक रहेंगी। घर परिवार में मांगलिक आयोजनों की संभावना है।

: आज का 11 June 2021 तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आप व्यर्थ के दिखावे और आडंबरों से दूर रहें,अन्यथा दिक्कतें बढ़ सकती हैं। निजी जीवन में भी ध्यान दें सन्तान के रुखे व्यवहार के कारण मन अप्रसन्न रहेगा। व्यापार में मन नहीं लगेगा।

: आज का 11 June 2021 वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आप की सफलता के कारण आपकी कीर्ति बढ़ेगी। निजी खर्च बढ़ेंगे। आज का दिन कई अनुभवों से युक्त रहने की संभावना है।

: आज का 11 June 2021 धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आपके प्रयासों से व्यवसाय का तनाव समाप्त हो सकेगा। कारोबार में नए प्रस्ताव मन में उत्साह पैदा करेंगे।आज खान-पान में विशेष सावधानी रखें।

Read more – Vinayak Chaturthi June 2021: ज्येष्ठ मास की विनायक चतुर्थी का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

https://www.patrika.com/religion-news/vinayaka-chaturthi-puja-vidhi-and-date-of-june-2021-6878939/

: आज का 11 June 2021 मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज व्यापार में अधिक लाभ प्राप्ति के योग हैं। लेकिन, आज किसी से मजाक करना मुसीबत बन सकता है। कार्य व्यवसाय में सफलता के अलावा दोस्तों के साथ आज यात्रा के योग बन रहे हैं।

: आज का 11 June 2021 कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
प्रतियोगी परीक्षा में प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। पिता से मनमुटाव हो सकता है। अपनी सोच को बदलें। दूसरों को नीचा दिखाने का प्रयास न करें।

: आज का 11 June 2021 मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
दिन की शुरुआत से ही कार्य प्रभावित होने की संभावना के बीच आय में वृद्धि होगी। अपनी बुद्धिमानी से आर्थिक स्थिति सुधरेंगे। संतान उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होगी।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / Aaj Ka Rashifal – Horoscope Today 11 June 2021: भाग्य का कारक शुक्र आज 7 राशि वालों का चमकाएगा भाग्य, जानें कैसे रहेगा आपका शुक्रवार?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो