scriptShani Jayanti 2021 पर सूर्य ग्रहण, जानें सभी 12 राशियों पर इसका असर | Effects of Solar Eclipse on Shani Jayanti at 12 zodiac signs | Patrika News

Shani Jayanti 2021 पर सूर्य ग्रहण, जानें सभी 12 राशियों पर इसका असर

locationभोपालPublished: Jun 05, 2021 02:51:25 pm

शनि जयंती पर यह होगी ग्रहों की स्थिति…

Solar Eclipse on Shani Jayanti 10 june 2021

Solar Eclipse on Shani Jayanti its impact

हिंदू पंचांग के अनुसार न्याय के देवता शनि देव का जन्म ज्येष्ठ महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को हुआ था, ऐसे में हर साल इस दिन शनि जयंती Shani Jayanti मनाई जाती है। वहीं इस साल 2021 में यह तिथि गुरुवार, 10 जून को पड़ रही है।

वहीं इसी दिन साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण Solar Eclipse भी पड़ने जा रहा है। ऐसे में इस बार का यह सूर्य ग्रहण कई मायनों में खास माना जा रहा है। गुरुवार ,10 जून 2021 को यह सूर्य ग्रहण Surya Grahan दोपहर 1 बजकर 42 मिनट से शुरू होगा और शाम के 6 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। यानि करीब 5 घंटे तक इस दिन यह ग्रहण रहने वाला है।

वहीं इसी दिन Vat Savitri का व्रत भी होने के कारण ग्रहण सूतक में इसे किए जाने को लेकर कई महिलाओं के मन में असमंजस बना हुआ है। तो बता दें कि यह सूर्य ग्रहण भारत के अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख के कुछ हिस्सों में आंशिक रूप से दिखाई देगा।

MUST READ : ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या के दिन वट सावित्री व्रत की विधि,कथा और शुभ मुहूर्त

https://www.patrika.com/astrology-and-spirituality/vat-savitri-date-2021-puja-method-story-and-auspicious-time-6878190/

ऐसे में इसका सूतक काल भारत में मान्य नहीं होने के कारण महिलाएं बिना किसी संदेह के इसी दिन वट सावित्री का व्रत कर सकती हैं।

दरअसल ये grahan मुख्य रूप से उत्तर-पूर्वी अमेरिका, यूरोप, एशिया, अटलांटिक महासागर के उत्तरी हिस्से, ग्रीनलैंड, उत्तरी कनाडा और रूस में दिखाई देगा।

राशियों पर असर…
ज्योतिष के जानकारों के अनुसार भले ही इस ग्रहण का सूतक काल भारत में मान्य न हो, लेकिन इसका असर सभी 12 राशियों Zodiac Signs पर पड़ेगा।

ऐसे में इस दिन चंद्रमा के वृषभ राशि में होने के कारण इस ग्रहण का सबसे ज्यादा असर वृषभ राशि में पड़ने का अंदेशा है।

Must Read : शनि देव को घर पर रहकर भी आप कर सकते हैं प्रसन्न, जानें पूजा विधि और क्या करें व क्या न करें

https://www.patrika.com/festivals/2021-me-shani-jyanti-kab-hai-jane-date-and-puja-time-6878726/
वहीं ग्रहण के कुप्रभावों से बचने के संबंध में जानकारों का कहना है कि ग्रहण काल में महामृत्युंजय मंत्र का जाप और ग्रहण खत्म होने के बाद Ganga jal छिड़क कर घर को शुद्ध अवश्य करना चाहिए। इसके अतिरिक्त ग्रहण के बार सामथ्र्य के अनुसार गरीबों को दान भी करना चाहिए।
ऐसे समझें ग्रहण के समय ग्रहों की स्थिति…
ग्रहण के समय सभी नौ ग्रहों में से चार ग्रह एक ही राशि में मौजूद रहेंगे, वहीं बाकि के पांच ग्रह 5 अलग अलग राशियों में मौजूद रहेंगे। वृषभ राशि में सूर्य, बुध, राहु और चंद्रमा रहेंगे। जबकि शुक्र मिथुन राशि में मंगल कर्क राशि में केतु वृश्चिक में शनि मकर में व गुरु कुंभ राशि में स्थित रहेंगे।
Must read – जून में लगेगा 2021 का पहला सूर्यग्रहण, देश की राजनीति पर पड़ेगा इसका असर

first_surya_grahan2021
https://www.patrika.com/religion-and-spirituality/2021-ka-pehla-surya-grahan-kab-hai-or-ye-kaha-kaha-dekhega-6868858/ IMAGE CREDIT: https://www.patrika.com/religion-and-spirituality/2021-ka-pehla-surya-grahan-kab-hai-or-ye-kaha-kaha-dekhega-6868858/
1. मेष राशि: (Aries sign)
ग्रहण के प्रभाव से धन-हानि की संभावना के बीच आर्थिक स्थिति पर असर पड़ता दिख रहा है। इस समय किसी भी कार्य को करने से पहले अच्छी तरह सोच- विचार कर लें। वहीं वाद-विवाद से दूर रहते हुए कहीं भी धन लगाने से पहले अच्छे से सोच-समझकर ही निर्णय लें।

2. वृषभ राशि (Taurus sign)
इस राशि के जातकों को इस दौरान अत्यंत सतर्क रहने की आवश्यकता है। ग्रहण के प्रभाव के चलते इस राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं धन हानि की संभावना के बीच इस समय सोच-समझकर ही निवेश करें।
3. मिथुन राशि (Gemini sign)
इस साल का पहले सूर्य ग्रहण के प्रभाव से आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं सफलता के लिए भी अधिक मेहनत करनी होगी। इस समय लेन-देन से बचें अन्यथा नुकसान की संभावना है।

Must Read- शनि के उपाय: जो बचाते हैं उनकी कुदृष्टि से और दिलवाते हैं उनका आशीर्वाद

https://www.patrika.com/religion-and-spirituality/remedies-for-shani-on-shani-jayanti-and-get-the-blessings-of-shani-6879728/

4. कर्क राशि (Cancer sign)
ग्रहण के चलते मानसिक तनाव के बीच वाद-विवाद के कारण नुकसान की संभावना है। इस समय हर किसी पर भरोसा नुकसानदेह साबित हो सकता है। उचित होगा आप खुद को शांत रखें।


5. सिंह राशि (Leo sign)
इस ग्रहण के फलस्वरूप आपको आर्थिक परेशानियों से निजाद मिलने की संभावना है। इस समय धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में मन लगने के साथ ही दांपत्य जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे। वहीं इस समय परिवार के सदस्यों के साथ भी समय व्यतीत करें।

6. कन्या राशि (Virgo sign)
धन हानि की संभावना के बीच स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखना होगा। उचित होगा मानसिक तनाव के बीच धैर्य से काम लें। इस समय लेन देन नुकसान का कारण बन सकता है।

Must read- चीन पर आ रहा है शनि का साया, जानें किस ओर है ग्रहों का इशारा

https://www.patrika.com/religion-and-spirituality/will-china-break-in-parts-this-signal-gives-astrological-planet-shani-6801730/
7. तुला राशि (Libra sign)
ग्रहण के प्रभाव से इस समय आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी और व्यापार में हानि की संभावना के बीच दांपत्य जीवन में तनाव हो सकता है। उचित होगा मन को शांत रखें।
8.वृश्चिक राशि (Scorpio sign)
ग्रहण के प्रभाव के कारण स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के बीच आपको सावधान रहना होगा। वहीं तनाव के कई कारणों के बावजूद आपको धैर्य के साथ इस समय सकारात्मक बना रहना होगा।

9.धनु राशि (Sagittarius sign)
इस समय कार्यों में सफलता के चलते आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। ऐसे में जहां कठिन मेहनत आपको आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी वहीं यह समय आपके लिए निवेश के लिए भी शुभ रहता दिख रहा है। इस समय आप व्यापार में कई लेन- देन कर सकते हैं।
10. मकर राशि (Capricorn sign)
यह समय आपके लिए अत्यंत सावधान रहने वाला है। स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को इस समय बिलकुल हल्के में न लें। इस समय किसी भी नए कार्य को शुरू करने से बचें।वहीं इस दौरान नौकरी और व्यापार में अत्यधिक मानसिक तनाव की संभावना है।
11. कुंभ राशि (Aquarius sign)
इस समय अत्यंत चौकन्ना रहने की जरूरत है अन्यथा आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। इस समय स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखते हुए क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा आपका कोई निर्णय आपको ही हानि पहुंचा सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं।

12. मीन राशि (Pisces sign)
यह समय आपके लिए मिलाजुला रहेगा। ऐसे में जहां इस दौरान आपको परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग मिलेगा, वहीं इस समय किसी भी कार्य को करने से पहले अच्छी तरह सोच- विचार कर लें। इस समय प्रेमी के साथ समय बीताने की संभावना के बीच स्वास्थ्य का ध्यान रखना अति आवश्यक रहेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो