
आठ जून 2023 आज का राशिफल
मेषः पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार मन अनुरूप कार्य न मिलने से उदास रहेंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क से कार्य में गति आएगी। पारिवारिक मनमुटाव हो सकता है। समय रहते धन संचय कर लें।
वृषभः कार्यस्थल पर पदोन्नति संभव है। राजकार्य में अड़चन आ सकती है। कोई है जो आप की उन्नति नहीं चाहता, सतर्क रहें। संतान की शिक्षा संबंधी चिंता रहेगी। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन से बहुत लाभ होगा।
मिथुनः मिथुन राशि के लोगों को अपनों से धोखा मिल सकता है। कर्ज संबंधी दस्तावेज अटक सकते हैं। कार्यस्थल पर किसी बड़ी घटना के आसार हैं, संभल कर रहें। निजी योजनाए अधूरी रहेंगी।
कर्कः मनोरंजन का वक्त नहीं है, अपना ध्यान अपने करियर पर दें। व्यस्तता के चलते आज भी कार्य पूर्ण नहीं हो पाएंगे। लाभकारी अवसर आज मिल सकते हैं। गुरुवार को कर्क राशि के लोगों को वाहन सुख संभव है।
सिंहः आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। आप की मानसिकता को बदलने की जरूरत है। व्यवहार को नम्र बनाएं। जीवनसाथी के सहयोग से कार्यस्थल पर लाभ होगा। सोने चांदी के व्यापार से जुड़े जातक अच्छा लाभ अर्जित कर सकेंगे।
कन्याः वाक्शैली से लोग प्रभावित होंगे। प्रशासनिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। राजनीतिक हस्तियों से परिचय होगा। मौजमस्ती में समय व्यतीत करेंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
तुलाः आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शत्रु परास्त होंगे। विवाह चर्चा साकार रूप ले सकती है। किसी खास समूह से जुड़ने का अवसर मिलेगा। पेट संबंधित पीड़ा संभव है। परमार्थ के कार्य में समय व्यतीत होगा।
वृश्चिकः पैतृक संपत्ति का निपटारा टलता नजर आएगा। आप के अपने ही आप को परिवार से दूर करना चाहते हैं। खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार का विस्तार करने में लगे रहें, लाभ होगा।
धनुः जरूरी काम आज हो सकते हैं। जरूरतमंद लोगों की सहायता करनी पड़ सकती है। पैसों का लेनदेन आज संभल कर करें। समय श्रेष्ठ है। किसी व्यक्ति विशेष से मिलने के लिए मन व्याकुल होगा।
मकरः अभी नहीं तो कभी नहीं, यह मकर राशि वालों को समझना पड़ेगा। आप कब अपने कार्य के प्रति गंभीर होंगे। समय रहते संभल जाएं। माता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। आज पेट संबंधित कोई तकलीफ हो सकती है।
कुंभः सुचारू रूप से चल रहे कार्यो में गुरुवार को रूकावट आ सकती है। भूमि भवन के सौदे आज हो सकते हैं। पड़ोसियों से संबंधों में सुधार होगा। व्यर्थ चिंता को छोड़ परमात्मा का चिंतन करें, लाभ होगा।
मीन: दिन की शुरुआत प्रसन्नता के साथ होगी। कोई रोचक जानकारी आज प्राप्त हो सकती है, जिस पर आप इतना भरोसा करते हैं। वही आप को नुकसान दे सकता है, सतर्क रहें। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा। यात्रा टालें।
Updated on:
08 Jun 2023 06:56 am
Published on:
07 Jun 2023 04:10 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
