
आज का राशिफल 21 सितंबर 2023
मेष राशि
समय पर आर्थिक सहायता मिलने से रूके कार्य होंगे। भाइयों की मदद से सरकारी बाधा दूर होगी। चिकित्सा से जुड़े लोग ख्याति प्राप्त करेंगे, निवेश करने में सावधानी रखे ।
वृषभ राशि
अनजाने में हुई गलती का भुगतान करना पड़ेगा, व्यापार में बदलाव करने की जगह आप व्यवसाय करने के अपने तरीको को बदलें, मेहमानों का आगमन होगा। यात्रा सुखद रहेगी।
मिथुन राशि
लंबे समय से चली आ रही पारिवारिक समस्या आज बड़ा रूप ले सकती है, धेर्य रखें, समझदारी से मुश्किलों का सामना करें। धन कोष में वृद्धि होगी, निजी कार्य लंबित रहेंगे।
कर्क राशि
कार्य विस्तार का समय है, जीवन साथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। बिना कारण क्रोध करने से बचें, अध्ययन के लिए विशेष उपकरण की प्राप्ति होगी। नए दोस्त बनेंगे, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
सिंह राशि
भवन भूमि से संबंधित कार्य पूरे होंगे, मन की व्यथा दूर होगी। मानसिक तनाव के कारण अशांत रहेंगे, संतान की शिक्षा के प्रति लापरवाही न करें। घर की साज सज्जा पर खर्च होगा।
कन्या राशि
जरूरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे, माता पिता के साथ महत्वपूर्ण चर्चा होगी। व्यापार में लाभ होगा, भवन भूमि से संबंधित कोई नया कार्य होगा। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे।
तुला राशि
अपनी बारी की प्रतीक्षा करें, समय सब को जवाब देगा। अपने अनुभव से आगे बढ़ेंगे, निजी जीवन में कठोर फैसले लेने होंगे। विवाह प्रस्ताव सार्थक होंगे, मेहमानों का आगमन होगा।
वृश्चिक राशि
किसी विशेष कार्य को करने के पूर्व पूर्ण जानकारी कर लें, जल्दबाजी न करें। अपनी वाणी को मधुर करें, व्यवहार में नम्र बनें। न्याय विभाग से जुड़े लोग उन्नति करेंगे।
धनु राशि
सामाजिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी, नए संबंध बनेंगे। संतान की उन्नति होगी, भाइयों से संबंध मधुर होंगे। घर की साज सज्जा पर धन लगेगा, दोस्तों के साथ यात्रा सुखद रहेगी।
मकर राशि
अपने निजी कार्यों में दूसरों का दखल बंद करें। लोग आप का गलत उपयोग कर रहे हैं, आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। जमीन जायदाद से जुड़े कार्य सहज पूरे होंगे, न्याय पक्ष मजबूत होगा।
कुंभ राशि
घर के कार्यों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, अपनी आदतों को बदलें। जीवन साथी के साथ व्यवहार को दुरुस्त करें, किसी को धोखा देने से बचें। परिवार में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी।
मीन राशि
दिन उपयुक्त है, प्रशासन से जुड़े लोग उन्नति करेंगे। समाज में आप की कीर्ति बढ़ेगी, किसी संत का मार्गदर्शन आगे बढ़ने में सहायक होगा। गले से संबंधित पीड़ा होगी।
Updated on:
05 Sept 2023 05:52 pm
Published on:
05 Sept 2023 05:51 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
