31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज का राशिफल: मंगलवार के दिन आपके सामने नहीं टिक सकेंगे आपके शत्रु

आज 23 जून 2020 को मंगलवार का दिन...

2 min read
Google source verification
video rashifal of 23 june 2020 friday aaj ka video horoscope

video rashifal of 23 june 2020 friday aaj ka video horoscope

आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि ( 11:19 AM तक तृतीया ) व दिन मंगलवार का है। इस दिन पुनर्वसु नक्षत्र ( 01:33 PM तक पुष्य ) रहेगा।

आज का राशिफल : Today Rashifal - 23 JUNE 2020,Monday

1. मेष राशि:- कारोबार में बाधा दूर होकर धन प्राप्ति सुगम होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। भाइयों से विवाद न करें, इसके अलावा भवन भूमि के मामलों में शत्रु सक्रिय रहेंगे। यात्रा में सावधानी रखें नहीं तो नुकसान हो सकता है।

2. वृषभ राशि:- अचानक धनार्जन के बीच व्यवसायिक शत्रु परास्त होंगे। निजी जीवन में भागदौड़ अधिक होगी। संपत्ति के बड़े सौदे अभी टाले। संतान कि चिंता और तनाव सताएंगे।

3. मिथुन राशि:- अनाज तिलहन में निवेश से लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। दिन की शुरुआत भक्ति भाव से होगी। घर-परिवार में किसी आयोजन की रूपरेखा बनेगी।

4. कर्क राशि:- किसी अपने की गलती से प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है। आपसी विवाद आदि से क्लेश संभव है। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी, कई कार्य प्रभावित होंगे। दूसरों के झंझटों में न पड़ें।

5. सिंह राशि:- मकान बदलने के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में मंदी रहेगी। बीती बातों को भूल कर नई शुरुआत करें। आर्थिक मामले यथावत रहेंगे।

6. कन्या राशि:- कारोबार में नई तकनीक का प्रयोग सफल और लाभकारी रहेगा। जरूरी कार्य समय पर पूरे होगे। आज नए वस्त्राभूषण की प्राप्ति हो सकती है। खान पान पर ध्यान दें।

7. तुला राशि:- पारिवारिक मतभेदों के कारण आज विवाद संभव है। अपनी निजी जिंदगी में दूसरों को दाखिल न करें नहीं तो मुसीबत आ सकती है। परिवार में आपकी भावनाओं को नजरअंदाज किया जा सकता है।

8. वृश्चिक राशि:- भूमि भवन के क्रय विक्रय की रूपरेखा बनने के बीच नए संपर्को का आज लाभ मिल सकता हे। निवेश का सही समय है। जीवन साथी के साथ समय व्यतीत होगा जो आनंदमय रहेगा। माता का स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें।

9. धनु राशि:- अपनों को दूर होता देख मन उदास रहेगा। भाई बहनों से विवाद हो सकता है। मित्रों का साथ मिलेगा। किसी भी कार्य को आपनी जिम्मेदारी समझ कर पूरा करें।

10. मकर राशि:- आर्थिक मामले सुलझेंगे, कारोबार में नई तकनीक का लाभ मिलेगा। लेकिन आपसी संबंधो के कारण समझौता करना होगा। कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं। निराशा की समाप्ति में अभी समय लगेगा।

11. कुम्भ राशि:- अपने काम को नजरअंदाज न करें। कारोबार में विवेक का प्रयोग लाभ का प्रतिशत बढ़ाएगा। किसी की निंदा करने से बचें।

12. मीन राशि:- कोई आप के निजी जीवन में विघ्न उत्प्पन करने की कोशिश कर रहा है, सतर्क रहें।अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहे। शारीर‍‍िक कष्ट संभव है। अपने कार्य को पूरा करने के लिए दूसरों से अपेक्षा न करें।

Story Loader