24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 23 May: आज शनि की राशि पर मंगल कृपा, इनको होने वाला है लाभ

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) में जानिए आपके लिए कैसा रहेगा मंगलवार (Tuesday)। इस दैनिक राशिफल को पेश कर रहे हैं उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास।

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

May 22, 2023

aaj_ka_rashifal_latest_patrika_image.jpg

23 मई का राशिफल 2023

Aaj Ka Rashifal 23 May: आज मंगलवार 23 मई विनायक चतुर्थी 2023 है। आज का दिन कई राशियों के लिए शुभ है, इन लोगों पर गणेशजी के साथ बजरंगबली की भी कृपा है। इनको कई लाभ होने वाले हैं, खासतौर पर शनि देव की राशियों पर इनकी कृपा हो रही है, जिससे यह दिन इन लोगों के लिए मंगलकारी हो गया है। आइये जानते हैं विनायक चतुर्थी के दिन कैसा रहेगा आपका भाग्य...


मेष: आप जो सोचते हैं, वह करते नहीं। पहले अपने आप को व्यवस्थित करें। छोटी मानसिकता से आप कभी आगे नहीं बढ़ सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं।


वृषभ : अपनी चिंता के कारण आप दूसरों पर अपना क्रोध क्यों निकालते हैं, शांत रहें। व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। अकारण झंझटों से दूर रहें। चोट और दुर्घटनादि से हानि संभव है।अध्ययन में अवरोध आ सकता है।


मिथुन : दिन अनुभवपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है। बकाया वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। फालतू खर्च होगा, विवाद न करें। नए मित्र बनेंगे। पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते हैं।


कर्क : अपनी संगत बदलें, आप का संसार बदल जाएगा। अपने आप को सही साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी। थकान और अस्वस्थता रहेगी। व्यावसायिक नई योजना लागू होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा, इससे लाभ होगा।


सिंह: पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार दिन की शुरुआत में रूकरूक कर कार्य होंगे। माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा, निवेश और नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। नेत्र पीड़ा संभव है। धर्म-कर्म में रूचि रहेगी।

ये भी पढ़ेंः Video: विनायक चतुर्थी के दिन इन छह राशियों पर बरसेगी कृपा, अचानक होगा धन लाभ


कन्या: संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें, गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी और अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी।


तुला: जीवन साथी से विवाद संभव है। गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होगी, इससे लाभ की स्थिति बनेगी। राजनीतिक मामलो में आप का विरोध होगा। विवाद न करें।


वृश्चिक: संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है पर उनकी जिद जायज हो। आप की निर्णय शक्ति बहुत कमजोर है। इसीलिए आप पिछड़ रहे हैं। अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।


धनुः दूसरों की मजबूरी को समझें और सहयोग करें। क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी ले कर ही निवेश करें। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।


मकरः कोई चौकाने वाला समाचार मिल सकत है। हालांकि मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें, काम बनेंगे।


कुंभ: व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे जो आप के बने बनाए कार्य बिगाड़ सकते हैं। सूझबूझ से धनलाभ होगा। घर-बाहर पूछपरख रहेगी। निवेश और नौकरी लाभदायक रहेंगे। प्रेम प्रसंग सफल होंगे।


मीन: परिवारिक कार्यों में भागदौड़ रहेगी। सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। तेल तिलहन में निवेश से लाभ होगा। संतान के कारण चिंता और तनाव में रहेंगे। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी। किसी से भी कटु वचन न बोलें।

बड़ी खबरें

View All

राशिफल

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग