रामगंज व सरदार वार्ड में होगा भव्य स्वागत
मंगलवार की रात रामगंज वार्ड स्थित मां नर्मदा मंदिर में बैठक की गई। बैठक में तय किया गया कि होशंगाबाद मार्ग स्थित शिव-पार्वती प्राचीन पाषाण प्रतिमा मंदिर परिसर से आने वाले श्रीराम शोभायात्रा इन क्षेत्रों में भव्य स्वागत किया जाएगा तथा सकल हिंदू समाज इस आयोजन में सहभागी होगा। बैठक में श्रीराम जन्मोत्सव समिति के सदस्यों सहित वार्ड के वरिष्ठजन, युवा व बच्चे उपस्थित थे।