5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कलाकारों ने जिंदा है सुकरात की दी लजवाब प्रस्तुति

जनसेवा शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक संस्था की ओर से शासकीय नर्मदा महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में दो दिवसीय युवारंग नाट्य महोत्सव आयोजित किया जा रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

होशंगाबाद

•

image

Manoj Awasthi

•

Updated: 24 Feb 2020, 12:26 PM IST

कलाकारों ने जिंदा है सुकरात की दी लजवाब प्रस्तुति

कलाकारों ने जिंदा है सुकरात की दी लजवाब प्रस्तुति

होशंगाबाद. जनसेवा शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक संस्था की ओर से शासकीय नर्मदा महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में दो दिवसीय युवारंग नाट्य महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। रविवार को कर्मवीर थियेटर ग्रुप भोपाल की ओर से प्रो.़ सतीश मेहता के नाटक जिंदा है सुकरात का मंचन किया गया। कलाकारों ने नाटक की जीवंत प्रस्तुति देकर हमकर वाहवाही बटोरी। नाटक के मुख्य पात्र सुकरात का किरदार रमेश अहीरे ने निभाया। क्रीटो का विवेक त्रिपाठी और प्लेटो का नितिन ने। नाटक के डायरेक्टर कर्मवीर सिंह राजपूत हैं। वहीं सोमवार को अख्तर अली के नाटक एक अजीब दास्तां का युवारंग थियेटर ग्रुप होशंगाबाद के कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।

स्काउट गाइड के जनक का जन्मदिन मनाया
होशंगाबाद. पाणिनी ज्ञानपीठ स्कूल में रविवार को स्काउट गाइड के जनक लार्ड पॉवेल का १६३वां जन्मदिन थिंकिंग डे के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्काउट गाइड के राज्य सचिव एसके नायक रहे। इस दौरान बच्चों स्रद्ध चित्रकला सहित कई गतिविधियां आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने स्वच्छता ही जीवन का आ आदर्श विषय पर एक से बढ़कर एक चित्र बनाए। इसमें मुग्धा देवास्कर प्रथम, जयरा साहू द्वितीय और अनिमेष बाजपेयी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि नायक ने पॉवेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि स्काउट गाइड सुनागरिकता की शिक्षा है।