
congress karnataka news or Madhya Pradesh Vidhan Sabha Chunav
बैतूल। कलचुरी समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के साथ पहुंचे सीएम को वोट मांगना महंगा पड़ गया। सीएम के वोट मांगते ही एक महिला भड़क गई और जमकर हंगामा किया। इसके बाद जब वह अपनी बात रखने मंच पर जाने लगीं तो पहले मंच के नीचे कांग्रेस नेता पुलकित मालवीय ने उनको रोका जैसे-तैसे वह मंच पर पहुंची तो यहां पर महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अर्चना जैसवाल ने उनका मुंह दबा दिया। इसके बाद भाजपा महिला नेत्री अपनी बात नहीं रख सकी। बस फिर क्या था, मामले ने जमकर तूल पकड़ा और परिचय सम्मेलन देखते ही देखते राजनीतिक अखाड़ा बन गया। यह मामला दिनभर चर्चा का विषय बना रहा।
यह था मामला
शनिवा को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के रोड शो और कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए पांडिचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी आए थे। वे एक एक सामाजिक कार्यक्रम में पार्टी के लिए वोट देने का संकल्प दिला रहे थे, जिस पर वहां मौजूद भाजपाईयों ने विरोध किया। भाजपा की महिला नेत्री रेखा शिवहरे ने मंच पर चढऩे की कोशिश की तो उनके साथ धक्का-मुक्की हो गई। इससे समाज के सम्मेलन में विवाद खड़ा हो गया।
स्थानीय लालबहादुर शास्त्री स्टेडियम में शनिवार को कलचुरी समाज का युवक-युवती परिचय में सम्मेलन था। इसमें भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के नेता मौजूद थे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और पांडिचेरी के सीएम सामी भी पहुंचे और संबोधित किया। सामी समाज के मंच से कांग्रेस को वोट देने की अपील करते हुए हाथ खड़े कर संकल्प दिलाने लगे। इस पर वहां मौजूद भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं मुलताई नपा उपाध्यक्ष रेखा शिवहरे भड़क गईं। विरोध करते हुए अपनी बात रखने मंच पर जाने लगी तो उन्हें कांग्रेस नेता पुलकित मालवीय रोक लिया। इससे वहां हंगामा हो गया। नपा उपाध्यक्ष ने पुलकित पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत करने की बात कही। उन्होंने आरोप लगाया कि सम्मेलन का कुछ लोगों ने कांग्रेसीकरण कर दिया। विवाद होने पर मंच से समाजिक संगठन की किरण चौकसे ने समाज के बच्चे-बच्चे को कांग्रेसी बनाने की बात कह दी। इसके बाद समाज के अन्य लोगों ने भी विरोध जताना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया। सम्मलेन में कई राज्यों के लोग आए थे।
सबसे ज्यादा आत्महत्या प्रदेश में
इससे पहले कमलनाथ ने शहीद भवन कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। बोले- प्रदेश का किसान परेशान हैं और आत्महत्या कर रहे हैं। देश में सबसे अधिक आत्महत्या मध्यप्रदेश के किसानों ने की है। यह, खुद को किसान का बेटा बताने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को दिखाई नहीं देता, वे सिर्फ बोलते भर हैं। जीएसटी और नोटबंदी ने प्रदेश को अंधेरे में घसीटा है। इस दौरान मंच पर बैठने को लेकर कार्यकर्ताओं में मारामारी रही। कई बार नेताओं और कार्यकर्ताओं का विवाद भी हुआ नाथ ?थ ने कहा आज मप्र के भविष्य का प्रश्न है। कांगे्रसजन का कर्तव्य है कि गुट के बारे में नहीं सोचे। जवानों और किसानों के बारे में सोचे। छह माह बाद इतिहास बदलना है।
भाजपाइयों के आए अच्छे दिन
कमलनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते थे, अच्छे दिन आने वाले हैं। किसी के अच्छे दिन नहीं आए। भाजपाइयों के अच्छे दिन आए हैं जो पहले मोटरसाइकिल से चलते थे, वे अब फोर व्हीलर से चल रहे हैं। आपको भाजपा की कलाकारी और गुमराह करने की राजनीति समझानी है। शिवराज सिंह तो आज भी घोषणा कर रहे है। अब घोषणा का नहीं बल्कि हिसाब-किताब का समय है।
15 साल में भाजपा ने किया सत्यानाश: सामी
पांडिचेरी के मुख्यमंत्री नारायणसामी ने कहा कि भाजपा ने १५ साल के शासन में पूरा सत्यानाश कर दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किसानों का कर्जा माफ नहीं किया। पांडिचेरी में हमारी सरकार ने किसानों का ७० हजार करोड़ रुपए का कर्जा माफ किया है। किसानों को फ्री बिजली दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नाटक करते हैं, कहते है मैं गरीब का बेटा हंू और गरीब परिवार से आया हूं। एक दिन में तीन बार शूट बदलते हैं। कांग्रेस २०१९ में अपनी सरकार बनाएगी। कांग्रेस पार्टी सभी को इकट्ठा करेगी।
हेमामालिनी के गाल से चिकनी फोरलेन
कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुखदेव पांसे ने कहा कि कमलनाथ जब पद पर थे उन्होंने बैतूल से नागपुर फोरलेन बनाया वह हेममालिनी के गालों से भी चिकना है। फोरलेन वल्र्ड क्लास बना है। पद से हटने के बाद बैतूल से औबेदुल्ला गंज तक फोरलेन आज नहीं बन पाया है।
बीजेपी और मोदी पर पर साधा था निशाना
सीएम सामी ने अपने संबोधन में बीजेपी के साथ नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा था उन्होंने कहा था कि नरेंद्र मोदी खुद को गरीब बताते हैं जबकि वह दिन में ही ३-४ पर शूट बदलते हैं।
Published on:
20 May 2018 05:18 pm

बड़ी खबरें
View Allहोशंगाबाद
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
