सिवनीमालवा। स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में कोरोना वायरस को लेकर विशेष साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में तहसील विधिक सेवा समिति अध्यक्ष न्यायाधीश यशवंत मालवीय ने कोरोना संक्रमण बीमारी से बचाव एवं सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। वही अधिवक्तागण, पक्षकारकारों को न्यायालय कक्ष में प्रवेश करने से पूर्व हैंडवॉश करने संबंधी हिदायत दी। तथा समस्त अधिवक्ता व पक्षकारोंा एवं न्यायालय स्टाफ को मास्क का वितरण किया गया। शिविर में न्यायाधीश यशवंत मालवीय, बार अध्यक्ष जीवी यादव, सचिव डीडी भारद्वाज, एमएस पाटनी, अजीत राजपूत, आदित्य ठाकुर, शैलेंद्र रघुवंशी, ऋषि यादव, आनंद भार्गव, रानू भार्गव, सुनील नौजिया, देवेंद्र रघुवंशी,विजेंद्र यादव,विकास पाठक, विकास रघुवंशी, विनय शिंपी, शैलेंद्र सिन्हा, जगदीश लौवंशी व अन्य अधिवक्ता गण पक्षकार गण न्यायालयीन स्टाफ उपस्थित था।
कॉलेज विद्यार्थियों को किया जागरूक
सिवनी मालवा. शासकीय कुसुम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र- छात्राओं को कोरोना वायरस से बचने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। छात्र- छात्राओं को समूह में न रहने की सलाह दी जा रही है और बार-बार हाथ धोने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। महाविद्यालय में परीक्षा के दौरान प्रत्येक कक्ष के सामने हाथ धोने के लिए हैण्डवाश एवं नैपकीन की व्यवस्था की गई है। प्राचार्य डॉ. आरके रघुवंशी द्वारा सभी छात्र- छात्राओं को कोरोना वायरस से बचने के उपाय एवं सतर्कता के लिए प्रेरित किया जा रहा है।