
होशंगाबाद/दीपावली पर इस बार सालों बाद खरीदी के शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। जिससे व्यापारियों को व्यापार में उछाल की उम्मीद है। व्यापारियों के मुताबिक दीपावली पर जिले में करीब 100 करोड़ का व्यापार होने की उम्मीद जताई जा रही है। दीपावली के पहले खरीददारी के लिए पुष्य नक्षत्र दो दिन यानी 21 और 22 अक्टूबर को है। दोनों दिन सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। जिसके चलते वाहन, भूमि, भवन इत्यादि के सौदे होंगे।
त्योहार पर एेसा रहेगा ऑटोमोबाइल सेक्टर
जिले में ऑटोमोबाइल सेक्टर में सबसे अधिक कारों की बिक्री बढ़ाने पर सभी कंपनियों का जोर है। जिले में पांच हजार दो पहिया और 100 कार बेचने का लक्ष्य रखा है। ऑटो मोबाइल सेक्टर के निशांत फौजदार बताते हैं कि बाजार अभी धीमा है। दीपावली पर वयापार बढऩे की उम्मीद है।
कपड़ा बाजार में रहेगी रौनक
जिल में करीब दो करोड़ से अधिक का कपड़ा व्यापार की उम्मीद है। सबसे अधिक महिलाओं के परिधानों की बिक्री हो रही है। कपड़ा व्यवसायी राहुल जैन बताते हैं कि दीपावली के बाद शादियां होने से कपड़ा बाजार में अभी रौनक और बढ़ेगी।
चमकेगा बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार
इलेक्ट्रॉनिक्स और बर्तन बाजार से व्यापारियों को उम्मीदें हैं। इस बार मोबाइल मार्केट में ही करीब 2 करोड़ के कारोबार की उम्मीद है। बाजार में 200 बड़े स्क्रीन टीवी बेचने का लक्ष्य है। टीवी विक्रेता वरुण फौजदार बताते हैं ऑनलाइन शॉपिंग ने बाजार को प्रभावित किया है।
Published on:
20 Oct 2019 01:11 pm

बड़ी खबरें
View Allहोशंगाबाद
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
