होशंगाबाद. सोमवार से ट्रेनों का संचालन शुरू होने के बाद जिला मुख्यालय पर 6 ट्रेन ही आएंगी। स्टेशन प्रबंधन ने निर्णय लिया है कि इटारसी की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को प्लेटफार्म 2 से प्रवेश मिलेगा और भोपाल की ओर यात्रा
करने वाले यात्रियों को प्लेटफार्म 1 से प्रवेश मिलेगा। रविवार को स्टेशन प्रबंधन और प्रशासन के अधिकारियों ने स्टेशन पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान स्टेशन प्रबंधन एचएस तिवारी, एसडीओपी मोहन सारवान,
तहसीलदार प्रमेश जैन, शैलेन्द्र बड़ोनिया, डॉ. सुधीर विजयवर्गीय, नायब तहसीलदार ललित सोनी, आरपीएफ टीआई धमेन्द्र राजपूत सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।