पूर्व नपा अध्यक्ष को नर्मदा जयंती का आमंत्रण नहीं, भाजपा नर्मदापुर के पोस्टर से गायब थे सांसद
नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी में गुटबाजी इस बार खुलकर सामने आ गई है। भाजपा के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल को नर्मदा जयंती का आमंत्रण ही नही पहुंचा है। इस पूरे मामले में भाजपा के लोगों के हाथ होने की बात कही जा रही है। इस पूरे मामले में पूर्व नपा अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल ने बताया कि उनको 8 फरवरी की दोपहर तक कोई आमंत्रण निमंत्रण नहीं मिला था। हालांकि विवाद को बढ़ता देख नर्मदाजयंती के दिन आनन-फानन में शाम को 4 बजे कार्ड पूर्व नपाध्यक्ष को पहुंचाया गया। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि उनको निमंत्रण भेजा गया था। इधर सांसद रावउदय प्रतापसिंह ने भी मामले को गंभीर बताया है। जिसकी पावती भी उनके पास है। इधर संगठन की जानकारी के बिना ही शहर में भाजपा नगर मंडल नर्मदापुरम के सौजन्य से बोर्ड लगाए गए है। जिसमें विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा ,उनके भतीजे के साथ फोटो लगाए गए हैं। इसके साथ नर्मदा जयंती में आए अतिथि शिवराजसिंह और साधना सिंह का फोटो लगाया गया है। इसमें जबकि सांसद के फोटो गायब हैं। हालांकि सांसद इसे मानवीय भूल बता मामले को मीडिया से टालने का प्रयास कर रहे हैं। इधर नगर पालिका के सूत्रों का कहना है कि लगाए गए वैनर भी अवैध होर्डिंग हैं। इधर नर्मदापुर मंडल के अध्यक्ष सागर शिवहरे का कहना है कि उनके संबंध सांसद से काफी अ'छे हैं। उन्होंने कोई होर्डिंग या विज्ञापन नहीं लगवाएं हैं। नर्मदापुर मंडल से बोर्ड कैसे लगा उनको कोई जानकारी नहीं है।
संगठन की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आई
नर्मदापुरम भाजपा की कार्यप्रणाली अब सवालों के घेरे में आ गई है। नगर पालिका में कार्यक्रम में इस तरह से किसके कहने पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष को आमंत्रण नहीं दिया गया। इधर जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल ने भी गंभीर बताया है। जिसकी जानकारी एकात्रित कर मामले की जांच को कहा गया है।