4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देश से विदेश तक है इस महिला ज्योतिषाचार्य का वर्चस्व, पढ़ें पूरी कहानी

देश की महिला ज्योतिषाचार्य का विदेश में वर्चस्व, मिला गोल्ड

2 min read
Google source verification
 astrologer

rahu

बैतूल। पुरुषों के वर्चस्व वाले ज्योतिष के क्षेत्र में अब महिलाएं अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहीं है। बैतूल जिले की पहली महिला ज्योतिष ने इस बार ऐसा मुकाम हासिल किया जो अन्य सभी के लिए मिसाल बन गया। देश की इस महिला ज्योतिष के लिए ज्योतिष विवि एक्रिडेटेड बाय इंटरनेशनल एक्रीडिटेशन ऑर्गनाइजेशन (यू.ए.से.) ने ज्योतिष में गोल्ड मेडल के साथ डॉक्टरेट की उपाधि दी है। इसके पूर्व इनको संपूर्णानंद विवि वाराणसी से शास्त्री की उपाधि प्राप्त हुई। वंदना बाजपेयी को मलेशिया में होने वाले समारोह में बेस्ट इंटरनेशनल एस्ट्रोलॉजर के लिए चयनित भी किया है।

गौरतलब है कि डॉ. वंदना बाजपेई इंटरनेशनल लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए मलेशिया जाएंगी। उनकी इस उपलब्धि से देश की उन महिला ज्योतिषाचार्यों के लिए एक नई राह उपलब्ध होगी जिसमें वह मानती हैं कि यह क्षेत्र केवल पुरुषों के लिए ही है।

मलेशिया में ज्योतिष के नवीन आयामों पर देंगी वक्तव्य
कुआलालंपुर मलेशिया में होने वाले चार दिवसीय समारोह में ज्योतिष विद्या के नवीन आयामों पर प्रकाश डालेंगी। इनको अंतरराष्ट्रीय संत ज्योतिष गुजरात में ज्योतिष गौरव की उपाधि, ऑल इंडिया नवयुग फेडरेशन द्वारा इंटरनेशनल सम्मेलन में ज्योतिष मार्तंड ऑल इंडिया एस्ट्रोलॉजर फेडरेशन द्वारा वर्ष 2018 के लिए प्रेसिडेंट ऑफ बैतूल चयनित किया। इन्हें ज्योतिष वास्तु महास मेलन मां शारदा इंदौर में ज्योतिष भूषण तथा अखिल भारतीय ब्राम्हण ज्योतिष समागम भोपाल में ज्योतिष शिरोमणि अवार्ड प्राप्त हुए। इस बार नया मलेशिया में ज्योतिष के नए विषय पर होने वाले इस वक्तव्य से उनका कद और बढ़ेगा।

एस्ट्रोलॉजीकल इंस्टिट्यूट का कर रही संचालन
वंदना ने इसके पूर्व में अंग्रेजी शिक्षा में भी स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय सागर से पीएचडी के लिए शोध कार्य किया है। वर्तमान में वंदना बाजपेई जिले की प्रथम महिला जे.व्ही.व्ही. सर्टिफाइड प्रोफेशनल(यू.एस.ए.) हैं जो स्वयं का श्री बालाजी एस्ट्रोलॉजीकल इंस्टिट्यूट बैतूल का संचालन कर रही हैं जहां वास्तु संबंधी एवं ज्योतिष समाधान किए जाते हैं।

Story Loader