5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काले महादेव ने दिए होल्कर मुखौटा दर्शन

महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर शहर के शिव मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। 21 फरवरी को शिवालयों में उत्साह से महाशिवरात्रि महोत्सव मनाया जाएगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

होशंगाबाद

•

image

Manoj Awasthi

•

Updated: 19 Feb 2020, 12:54 PM IST

काले महादेव ने दिए होल्कर मुखौटा दर्शन

काले महादेव ने दिए होल्कर मुखौटा दर्शन

होशंगाबाद. महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर शहर के शिव मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। 21 फरवरी को शिवालयों में उत्साह से महाशिवरात्रि महोत्सव मनाया जाएगा। गोलघाट स्थित काले महादेव मंदिर में महाकाल मंदिर की तर्ज पर महोत्सव मनाया जा रहा है। हर साल की तरह इस बार भी ०९ दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव १३ फरवरी से शुरू हो चुका है, जो २१ फरवरी तक चलेगा। इस दौरान मंदिर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान के साथ भगवान शिव की धार्मिक रीति-रिवाज से विवाह की विभिन्न रस्में पूरी कराई जा रही हैं।

मंदिर से जुड़े अभिषेक पटवा ने बतायाया कि सोमवार को महोत्सव के पांचवे दिन दोपहर १२ बजे से पंचोप्चार अभिषेक किया गया, जो दोपहर ३.३० तक चला। इस दौरान दूध, हल्दी, चंदन, इत्र का उबटन लगाकर स्नान कराया गया। इसे बाद शाम चार बजे से होल्कर मुखौटा महादेव शृंगार दर्शन के बाद महाआरती हुई।

भजन मंडलियां आ रही भजन करने

शृंगार दर्शन के बाद शाम को पांच बजे से भगवान शिव के भजन शुरू हुए। यहां रायपुर, डोलरिया, रसूलिया, ग्वालटोली सहित शहर की अन्य भजन मंडलिया बाबा के भजन करने पहुंच रही हैं।

दूर-दूर तक जाती है हल्दी

काले महादेव लगने वाले हल्दी के उबटन की दूर दूर तक मांग है। यहां से इंदौर, भोपाल, जबलपुर, रीवा और कटनी सहित अन्य जगह मंगाई जाती है। इसी मान्यता है कि महादेव को हल्दी चढऩे के बाद यदि किसी क्वारे व्यक्ति को लगा दी जाए तो उसका जल्दी ही विवाह हो जाता है।