26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जन्माष्टमी के पहले घर में करें ये पांच काम, आपके घर में ही जन्म लेंगे बाल गोपाल

जन्माष्टमी का त्योहार हर साल बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन सभी भगवान श्रीकृष्ण के जन्म उत्सव मनाते है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

होशंगाबाद

•

image

poonam soni

•

Updated: 30 Aug 2018, 3:12 PM IST

krishn janmastami utsav 2018

जन्माष्टमी के पहले घर में करें ये पांच काम, आपके घर में ही जन्म लेंगे बाल गोपाल

होशंगाबाद।जन्माष्टमी का त्योहार हर साल बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन सभी भगवान श्रीकृष्ण के जन्म उत्सव मनाते है। जैसा की आप सभी जानते है कि श्रीकृष्ण का जन्म रात १२ बजे हुआ था, यही वजह है कि देशभर में रात्रि १२ बजे हर कोई बाल गोपाल के जन्म की खुशियां मनाता है। आप लोगो में से भी कई लोग अपने घरों में बाल गोपाल को बैठा कर जन्माष्टमी का त्योहार मनाते होगें। लेकिन क्या आप जानते है घर में जन्माष्टमी पर बाल गोपाल यानी श्रीकृष्ण को बैठाने से पहले आपको घर में कुछ खास काम जरूर निपटा लेने चाहिए, यदि आप चाहते है कि बाल गोपाल आपके घर ही जन्म ले और आप सभी को अपना आर्शीवाद दे तो आपकों इन खास बातों का ध्यान रखना होगा, तो चलिए जानते है कि जन्माष्टमी के पहले घर में कौन कौन से काम कर लेना चाहिए।

जन्माष्टमी के पहले करें ये काम
1. घर की साफसफाई- जब भी हम घर में भगवान की स्थापना करते हैं तो उस घर का साफ सुथरा होना बेहद जरूरी होता हैं, जनमाष्टमी के पहले आप अपने घर की पूरी तरह साफ सफाई कर ले। कहीं मकड़ी के जाले लगे हैं तो उसे हटा दे खासकर कि जिस कमरे में आप श्रीकृष्ण को बैठाने वाले हैं वहां साफ सफाई में कोई भी कमी ना रखे। जाहिर सी बात हैं कि श्रीकृष्ण किसी भी ऐसे घर में नहीं आएँगे जो साफ सफाई के मामले में बेहद गंदा हैं।

2. भगवान श्रीकृष्ण का पालना- जनमाष्टमी के दिन हमेशा बाल गोपाल को पालने के अन्दर ही स्थापित करना चाहिए, ऐसे में यदि आपके घर पालना नहीं हैं तो आप उसे बाजार से ले आए, आप चाहे तो घर पर भी अपने हाथों से इसे बना सकते हैं, जैसा कि आप सभी जानते हैं इस दिन बालगोपाल को इस पालने में बैठा कर झुला देने की परंपरा भी हैं, ऐसे में आपको इस पालने को लाने या बनाने की तैयारी जनमाष्टमी के पहले ही कर लेना चाहिए।

3. बाल गोपाल के कपड़े- जनमष्टमी पर बाल गोपाल को नए और सुन्दर कपड़े पहनाए जाते हैं. ये कपड़े कोरे होने चाहिए, आर्थात ऐसे कपड़े जिन्हें पहले आप ने बाल गोपाल को नहीं पहनाया हैं, आप पुराने कपड़े इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। बाजार में बाल गोपाल के लिए कई तरह के रंग बिरंगे और सुन्दर कपड़े मिलते हैं आप उन्ही में से कोई एक ले आए।

4. श्रृंगार सामग्री- कपड़ों के अलावा बाल गोपाल के श्रृंगार का भी अच्छे से ख्याल रखना चाहिए। उनकी बासुरी, नथनी, कान की बाली और मुकुट इत्यादि भी नए होने चाहिए। वैसे आप पुराने भी इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन यदि आप नए खरिदना अफोर्ड कर सकते हैं तो इन्हें नए ही लीजिए।

5. प्रसादी का इंतजाम- जैसा कि आप सभी जानते हैं बाल गोपाला को मक्खन बड़ा पसंद होता है। ऐसे में जन्माष्टमी के दिन मक्खन की काफी बिक्री होती हैं। हालाँकि कई बार ये भारी डिमांड के चलते जल्दी ख़त्म भी हो जाता हैं ऐसे में आप इसका इंतजाम पहले से ही कर ले। चाहे तो घर में भी इसे बना ले। मक्खन के अलावा आप जो भी प्रसादी इन्हें चढ़ाने वाले हैं उसकी तैयारी भी पहले से ही कर ले ताकि जन्माष्टमी वाले दिन आप पूरी तरह से श्रीकृष्ण की सेवा भक्ति पर फोकस कर सके।