5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

5वीं और 8वीं के केंद्राध्यक्ष को प्रशिक्षित करने मास्टर ट्रेनर तैयार किए

राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देश पर 5वीं और 8वीं कक्षा के लिए केंद्राध्यक्ष और सहायक केंद्राध्यक्ष को प्रशिक्षित करने के लिए सोमवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

होशंगाबाद

•

image

Manoj Awasthi

•

Updated: 25 Feb 2020, 4:03 AM IST

5वीं और 8वीं के केंद्राध्यक्ष को प्रशिक्षित करने मास्टर ट्रेनर तैयार किए

5वीं और 8वीं के केंद्राध्यक्ष को प्रशिक्षित करने मास्टर ट्रेनर तैयार किए

होशंगाबाद. शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल में राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देश पर 5वीं और 8वीं कक्षा के लिए केंद्राध्यक्ष और सहायक केंद्राध्यक्ष को प्रशिक्षित करने के लिए सोमवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें हर ब्लॉक से तीन-तीन मास्टर ट्रेनरों को आमंत्रित किया गया, जिन्हें सहायक संचालक एलएल वर्मा, पीके पटवा सहित अन्य ने प्रशिक्षण प्रदान किया। यह मास्टर ट्रेनर अपने-अपने ब्लॉक में जाकर 5वीं और 8वीं के केंद्राध्यक्ष और सहायक केंद्राध्यक्ष को प्रशिक्षित करेंगे। ताकि वर्षों के बाद हो रही 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा सही तरीके के संपन्न हो सके।

प्रशिक्षण में बताया गया कि केंद्राध्यक्ष और सहायक केंद्राध्यक्ष की क्या भूमिका होगी, बीइओ और बीआरसी का दायित्व क्या होगा। शासकीय और अशासकीय शालाएं किन-किन मानदंड़ों का पालन करेंगे। केंद्र कैसा होगा, परीक्षा में किस तरह से बच्चे बैठेंगे और एक परीक्षा केंद्र पर दो से लेकर पांच शालाएं तक शामिल हो सकती हैं सहित अन्य जानकारी दी गई।