scriptअब इस गांव में नहीं जा पाएंगे वाहन, प्रशासन ने लगाई रोक, जानें क्यों | Now vehicles will not be able to go to Nayagaon | Patrika News
होशंगाबाद

अब इस गांव में नहीं जा पाएंगे वाहन, प्रशासन ने लगाई रोक, जानें क्यों

नयागांव तक वाहनों के प्रवेश पर लगी रोक

होशंगाबादNov 11, 2019 / 11:57 am

sandeep nayak

अब इस गांव में नहीं जा पाएंगे वाहन, प्रशासन ने लगाई रोक, जानें क्यों

अब इस गांव में नहीं जा पाएंगे वाहन, प्रशासन ने लगाई रोक, जानें क्यों

पिपरिया/कभी जाम या फिर संकरे रास्तों पर वाहन जाने से प्रशासन की रोक का मामला आपने सुना होगा। लेकिन क्या किसी गांव में वाहनों को जाने से रोकने की बात सुनी है। वह भी जब गांव जंगल में हो और यहां जाने के रास्ते भी अच्छे हों। लेकिन ऐसा ही कुछ किया है प्रशासन ने नयागांव में। जहां रविवार से ही प्रशासन ने गांव में वाहनों से जाने पर रोक लगा दी है।
प्रशासन ने नयागांव आवागमन का मार्ग रविवार से वन वे कर दिया जिससे वाहनों की कतार राइखेड़ी नदी किनारे लगी रही। भीड़ को नियंत्रित करने प्रशाासन ने यह निर्णय लिया है। ओवर लोडिंग वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की गई।
इसलिए लगाई रोक
प्रशासन ने एसटीआर जंगल में लगे महुए का पेड जो नयागांव के पास स्थित है यहां बड़ी संख्या में लोग पेड़ के छूने के लिए पहुंच रहे हैं। इसलिए वाहनों के प्रवेश पर रविवार से रोक लगा दी है। रोक का पता चलते है नागरिकों मे ंखलबली मच गई। रविवार सुबह से ही नयागांव में हजारों नागरिक जमा हो गए थे इन्हें पिपरिया मार्ग से वापस निकालने में प्रशासन जुटा रहा। तहसीलदार राजेश बोरासी,नायब तहसीलदार मृगेन्द्र सिंह सिसोदिया, एसआई प्रवीण मालवीय ने राइखेडी नदी पहुंच मोर्चा संभाला और वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया। काफी संख्या में शाम तक वाहन लिए नयागांव जाने की अनुमति मिलने के इंतजार में लोग खड़े रहे। रविवार को इतवारा बाजार हाट बाजार में भी जाम लगने से पूरे शहर में लोग परेशान रहे। तहसीलदार ने बताया कि पिपरिया से वाहनों को नयागांव नही जाने दिया गया सिर्फ जंगल से आने वाले वाहनों की शहर से बाहर निकासी कराई गई। आरई केएल बोरासी, विष्णु कौशल,नरेश मलिक सहित राजस्व अमला कार्रवाई में मुस्तैद रहा।

आला अधिकारियों ने किया दौरा: रविवार को हजारों की भीड़ को देखते हुए अपर कलेक्टर केडी त्रिपाठी शाम को पिपरिया से नयागांव निरीक्षण के लिए पहुंचे। शाम को एसपी भी पिपरिया पहुंचे और एसडीओपी से बातचीत कर स्थिति का जाएजा लिया। एसडीओपी रणविजय सिंह कुशवाहा टीआई प्रवीण कुमरे, सतीश कुमार अंधमान स्टाफ के साथ जंगल सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात रहे।
वाहनों के काटे चालान
राइखेड़ी चैक पाइंट पर पुलिस व तहसीलदार ने ओवर लोडिंग यातायात नियमों को उल्लंघन करने पर करीब 18 वाहनों के चालान काटे इनसे 12 हजार रुपए शुल्क वसूला गया। छिंदबाड़ा का एक ऑटो चालक पुलिस के रोकने के बाद तेज गति से ऑटो लेकर चंपत हो लिया। एसआई प्रवीण मालवीय ने बाइक से पीछा कर उसे पकड़कऱ थाने पहुंचाया।
&नयागांव जाने वाले वाहनो के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। एसटीआर जंगल है वही धारा 144 लागू है नागरिकों को इसका पालन करना चाहिए वे नयागांव जाने वाहन लेकर नही आए उन्हें पिपरिया बनखेडी से प्रवेश नही दिया जाएगा।
– मदन सिंह रघुवंशी, एसडीएम, पिपरिया
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो