
आखिरी दिन नर्मदापुरम को जीत जीतने चाहिए 182 रन
होशंगाबाद. मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में अंडर 22 परमानंद भाई पटेल ट्रॉफी आयोजित की जा रही है। सेमीफाइनल मैच में नर्मदापुरम को जीत के लिए आखिरी दिन में 182 रन की जरूरत है। नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के मानसेवी सचिव प्रदीप सिंह तोमर ने बताया कि गुरुवार के दिन के स्कोर से शुक्रवार को आगे खेलते हुए नर्मदापुरम संभाग की टीम 225 रनों पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से रित्विक दीवान में सर्वाधिक 37 रनों का योगदान दिया।
शहडोल संभाग ने नर्मदापुरम पर 107 रन की बढ़त बनाई। इसके बाद शहडोल अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए मात्र 164 रनों पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सूरज वशिष्ठ ने सर्वाधिक नाबाद 45 रन बनाए। नर्मदापुरम की ओर से गेंदबाजी करते हुए आयुष मानकर ने 6, अभय गौतम ने दो, रितिक दीवान एवं कार्तिक राजोरिया ने एक-एक विकेट लिया। इस तरह शहडोल ने नर्मदापुरम को जीत के लिए 272 रनों का लक्ष्य दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी नर्मदापुरम संभाग की टीम ने तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक 3 विकेट खोकर 92 रन बना लिए थे। टीम के लिए आदर्श दुबे ने 42 रन का योगदान दिया। पिच पर आलोक गोस्वामी 20 एवं अभिजीत भार्गव 0 रन पर नाबाद बल्लेबाजी कर रहे हैं। मैच के आखिरी दिन का खेल शनिवार को सुबह 9.30 बजे से खेला जाएगा।
Updated on:
14 Mar 2020, 4:09 PM IST
Published on:
14 Mar 2020, 4:09 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.