Patrika Karmvir awards
आजाद सिरवैया /होशंगाबाद। इन दिनों कोरोना से लडऩे के लिए हर कोई अपने घरों में अपने आप को सैफ कर रहा है। ऐसे में हमारे कर्मवीर डॉक्टर और पुलिस रोड़ो और अस्पतालों में मरीजों व जनता को कोरोना से लडऩे से बचाव कर रही हैं। बता दें कि पुलिस इन दिनों लॉकडाउन के चलते जनता को घरों से बाहर न निकलने के लिए समझाइश दे रहीं है। लेकिन कुछ लोग फिर भी नहीं मान रहे है। ऐसे में होशंगाबाद कोतवाली थाने में पदस्थ एएसआई सुनील घावरी ने एक नया तरीका अपनाया है। उन्होंने अपने डंडे पर एक मैसेज लिखा है कि तुम समाज के दुश्मन हो मैँ तुम्हारा जानी ुुदुश्मन कोरोना वायरस हूं। एएसआई सुनील का कहना है कि लॉकडाउन के बाद भी लोग बेवजह घरों से बाहर निकल रहें है। यह स्लोगन देखकर उन्हें कुछ तो असर होगा।
यहां टीआई की पहल
होशंगाबाद देहात थाना प्रभारी आशीष सिंह पवार भी लॉकडाउन के चलते लोगो को जागरूक कर रहे हैं। आशीष पवार गीत के माध्यम से कोरोना बचाव सहित लॉकडाउन का पालन करने के निर्देश दे रहें है।
यह भी कर रहे जागरूक
होशंगाबाद एसआई नागेश वर्मा भी गीत के माध्यम से लोगो को कोरोना बचाव के लिए जागरूक कर रहें है।