18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Hoshangabad / खेती किसानी….. किसानों को दिलाई नरवाई नहीं जलाने की शपथ़़

खेती किसानी….. किसानों को दिलाई नरवाई नहीं जलाने की शपथ़़

किसान भी नरवाई की आग से होने वाले नुकसान को कम करने दे रहे जागरुकता का परिचय
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

होशंगाबाद

•

image

govind chouhan

•

Updated: 12 Mar 2020, 6:23 PM IST

खेती किसानी..... किसानों को दिलाई नरवाई नहीं जलाने की शपथ़़

खेती किसानी..... किसानों को दिलाई नरवाई नहीं जलाने की शपथ़़

सिवनी मालवा. तहसील के बुंडाराकला गांव में किसानों को नरवाई नहीं जलाने के प्रति जागरूक करने चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित नोडल अधिकारी रामकुमार पाठक, अनिल पंवार पंचायत समन्वयक अधिकारी एवं सरपंच रामकिशोर मालवीय द्वारा ग्रामीणों को नरवाई जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में बताते हुए नरवाई नहीं जलाने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर अशोक लोवंशी, सुधीर यादव, शरद गौर, राजा मालवीय आदि उपस्थित रहे।
हार्वेस्टर भूसा मशीन के ३५ पंजीयन हुए
पिपरिया. खेतों में नरवाई की आग से होने वाले नुकसान को कम करने प्रशासन ने हार्वेस्टर और भूसा मशीनों का पंजीयन शुरू किया है। कृषि विभाग क्षेत्र में चलने वाले हार्वेस्टर और भूसा मशीन का तहसील कार्यालय में पंजीयन किया जा रहा है। कृषि विभाग पंजीयक कर्मचारी ने बताया कि बुधवार तक ३५ हार्वेस्टर के साथ भूसा मशीन प्रमाण पत्र संलग्र मिलने पर पंजीयन किया गया है। गांव-गांव में पंजीयन के लिए मुनादी कराई गई है। किसान भी नरवाई की आग से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए जागरुकता का परिचय दे रहे हैं। एसएमएस मशीन से नरवाई की कटिंग कर उसे खेत की मिट्टी में ही मिक्स करने की किसानों को समझाइश दी जा रही है।