4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दीवानगी ऐसी कि ईंट-गमले पर उकेरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम शिवराज सिंह के नाम

सुपरली के किसान ईंद और गमले पर बना रहे पीएम और सीएम के चेहरे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

होशंगाबाद

•

image

Sandeep Nayak

•

Updated: 28 Nov 2017, 8:37 PM IST

primminestry narendra modi and cm shivraj singh latest news

primminestry narendra modi and cm shivraj singh latest news

इटारसी । हर किसी का अपना खास शौक होता है और उसको लेकर दीवानगी भी होती है। एक ऐसी ही दीवानगी है मप्र. के होशंगाबाद जिले के इटारसी के युवक में। जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री के प्रशंसक हैं। वह इन दोनों के चेहरों को लेकर कुछ न कुछ खास करते ही रहते हैं। ताजा मामला भी रोचक है। यह सज्जन हैं योगेंद्रपाल सिंह सोलंकी। ग्राम सुपरली निवासी पेशे से किसान योगेंद्रपाल सिंह हमेशा से ही कुछ खास कर रहे हैं।

मोदी और शिवराज के चेहरों के साथ बना रहे ईंट और गमले
ग्राम सुपरली निवासी योगेंद्रपाल सिंह अब प्रधानमंत्री मोदी और शिवराज सिंह के चेहरों के साथ ईंट और गमले का निर्माण कर रहे हैं। जिस पर उन्होंने पीएम मोदी और सीएम शिवराज सिंह चौहान का नाम और फोटो बनाया है।

दीपावली पर बनाए थे दीपक
योगेंद्रपाल सिंह दीपावली के समय तब सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने प्रधानमंत्री और सीएम के नाम और फोटो के साथ दीपक बनाए थे। सोलंकी के अनुसार इसका लोगों की तरफ से अच्छा रिस्पांस मिला था बाजार में हरतरफ इनकी पूछपरख रही थी, शहर से बाहर भी चर्चा होने से इसकी डिमांड थी। जिसके बाद उन्होंने ईंट और गमले बनाने का निर्णय लिया है। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रशंसक हैं। इसलिए वह समय-समय पर कुछ खास करते रहते हैं। जिसको लेकर उन्हे लोगों की तरफ से सराहना भी मिलती है। इसी से उनको आगे काम करने के लिए ऊर्जा मिलती है।

दे सकते हैं रोजगार
सोलंकी ने बताया कि वह फिलहाल स्वयं के खर्च से ही यह काम करते हैं। क्योंकि उनको इसके लिए जुनून है। यदि उन्हें कोई शासकीय सहायत मिलती है तो वे इस काम को आगे बढ़ाकर लोगों को रोजगार भी दे सकते हैं। ताकि कई बेरोजगार लोगों के लिए रोजगार मिल सकता है।