4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मध्यप्रदेश के इस शहर के सफल आईपीएस बने सागर, तीसरी बार में मारी बाजी

सागर जैन यूपीएससी से चयनित होकर आईपीएस बने

less than 1 minute read
Google source verification
ips

मध्यप्रदेश के इस शहर के सफल आईपीएस बने सागर, तीसरी बार में मारी बाजी

पिपरिया। पिपरिया के युवा सागर जैन यूपीएससी से आईपीएस चुन लिए गए हैं। उन्हें 160 वीं रैंक हासिल हुई है।आज यूपीएससी 2018 का अंतिम परिणाम घोषित हुआ है जिसमे उन्हें यह सफलता मिली है। मालूम हो कि पिछले साल सागर ने यूपीएससी से भारतीय वन सेवा में आई एफ एस चयनित हुए थे। सागर ने आईएफएस में अखिल भारतीय स्तर पर 26वी रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था वही सिविल सेवा में उन्हें 460वी रैंक मिली थी। पत्रिका से विशेष मुलाकात में सागर ने कहा था उनका टारगेट आईपीएस बनने का है जो आज पूरा हो गया। वर्तमान में वे देहरादून आईएफएस अकेडमी में ट्रेनिंग पर हैं। सागर को यह दोहरी सफलता हासिल हुई। इस सफलता से पिपरिया और पूरे होशंगाबाद जिले में जबरदस्त खुशी की लहर है। इसके साथ ही सागर शहर से सफल होने वाले पहले आईपीएस बन गए हैं। वह पिपरिया के सुभाष वार्ड निवासी ट्रांसपोर्ट व्यवसाई अशोक जैन के होनहार बेटे हैं। उन्हें तीसरे प्रयास में यह उपलब्धि प्राप्त हुई है। उन्हें मित्रों, शुभचिंतकों, सहपाठियों और सभी वर्गों से शुभकामनाओं का तांता लगा है।