5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एसपीएम ट्रॉफी पर लक्ष्यभेद का कब्जा

दोपहर 3.30 बजे से फाइनल मैच एसएनजी और लक्ष्यभेद के बीच खेला गया, जिसे लक्ष्यभेद ने 2-1 जीत लिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

होशंगाबाद

•

image

Manoj Awasthi

•

Updated: 24 Feb 2020, 3:39 PM IST

एसपीएम ट्रॉफी पर लक्ष्यभेद का कब्जा

एसपीएम ट्रॉफी पर लक्ष्यभेद का कब्जा

होशंगाबाद. पहला सेमीफाइनल मैच सुबह 10 बजे एसपीएम बी और एसएनजी के बीच खेला गया। दोनों टीम एक-एक गोल से बराबर रही। इसके बाद पैनल्टी शूटआउट से एसएनजी 3-2 से जीत गई। दूसरा सेमीफाइनल 12 बजे से गुरुकुल ए और लक्ष्यभेद के बीच हुआ, जिसमे लक्ष्यभेद 1-0 से जीती। लक्ष्यभेद से रोहित मांझी ने एक मात्र गोल मारा। उसके बाद दोपहर 3.30 बजे से फाइनल मैच एसएनजी और लक्ष्यभेद के बीच खेला गया, जिसे लक्ष्यभेद ने 2-1 जीत लिया। लक्ष्यभेद की ओर से अमित नायडू और रोहित मांझी ने एक-एक गोल किया। पुरस्कारों का वितरण सुहागपुर विधायक विजयपाल सिंह द्वारा किया।

एसपीएम के सीनियर फुटबॉल खिलाड़ी अनिल राय, आशीष पाठक, भरत सिंह रघुवंशी, सुनील बघेले का सम्मान किया। वहीं बेस्ट स्कोरर का अमित शर्मा, बेस्ट डिफेंडर का राज मांझी और बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार प्रशांत कहर को दिया गया। मैच की रेफरशिप शेख तारिक कुरैसी और कमल ठाकुर ने की। शक्ति सिंह मरकाम ने मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। टूर्नामेंट में शैलेंद्र सिंह गौर, आलोक राजपूत, शंकर परदेशी, हेमंत गौर, राजीव चौधरी, अंतु सनस, बंटी सागर, मोती, मिथुन एवं एसपीएम फुटबॉल क्लब के सदस्यों ने प्रमुख भूमिका निभाई।