होशंगाबाद

आधी रात घरों पर बरसते हैं पत्थर, दहशत में लोग

लोगों ने थाने में शिकायत कर मांगी सुरक्षा

2 min read
stone on house in late night hoshangabad mp

बनखेड़ी। नगर के वार्ड क्रमांक ११ के लोग इन दिनों दहशत में हैं। हालात है यह है कि लोगों का दिन का चैन और रातों की नींद उड़ चुकी है। लोग रात-रात भर जागकर घरों की रखवाली कर रहे हैं लेकिन अब तक इस बात की जानकारी नहीं लग सकी कि यह पत्थर कहां से गिर रहे हैं। मामला होशंगाबाद जिले के बनखेड़ी का है।

रात होते ही बरसने लगते हैं पत्थर
जमींदारी मोहल्ला वार्ड क्रमांक ११ में रात होते ही घरों पर अचानक बड़े पत्थर गिरने लगते हंै। इनके गिरने की अजीब घटना हो रही है। मोहल्ले वालों के अनुसार कभी रात्रि ८ से ९ तो कभी देर रात्रि २ से ३ बजे अलग-अलग दिशाओं से अज्ञात लोग बड़े बड़े पत्थर घरों पर फेंकते हैं।

घरों में हो रहा नुकसान
लोगों के अनुसार पत्थर बरसने की इस घटना के बाद से लोग दहशत में है। उनके हरदम किसी अनहोनी का डर सताता रहता है। इसके अलावा कच्चे घरों को नुकसान हो रहा है कबेलू, सीमेंट चादरें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। पिछले आठ दस दिनों से यह वारदात निरंतर हो रही है।

थाने में दिया ज्ञापन
लगातार पत्थर गिरने की घटना के बाद दीनदयाल कुशवाहा के नेतृत्व में मोहल्ले वालों ने थाने में एक अवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें बताया गया है कि लोग इस घटना के बाद से घबरा रहे हैं। वह घरों से निकलने में भी डर रहे हैं। उनको पत्थर लगने का डर सताता है। लोगों ने मामले की जांच कर सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

अब तक नहीं लगा पता
पत्थर कैसे गिर रहे हैं, कोई शरारत कर रहा है या फिर प्राकृतिक रूप से बरस रहे है। इन कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। यही कारण है कि लोगों ने अब पुलिस की शरण ली है। साथ ही सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। ताकि उनको इस परेशानी से निजात मिल सके।

Published on:
05 Mar 2018 08:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर