
विद्यार्थी अब भी फॉर्म की त्रुटियों में करवा सकते हैं सुधार,विद्यार्थी अब भी फॉर्म की त्रुटियों में करवा सकते हैं सुधार
होशंगाबाद. माध्यमिक शिक्षा मंडल में छात्रों की ओर से जो परीक्षा के लिए ऑनलाइन और ऑफ लाइन फॉर्म जमा किए गए हैं। अब भी उनमें सुधार के लिए विद्यार्थियों के पास समय बचा है। इसके बाद मंडल से कोई सुधार नहीं किया जाएगा। मंडल ने सुधार के लिए २१ फरवरी अंतिम तारीख निर्धारित की है। इतना ही नहीं इसके लिए मंडल ने विद्यार्थियों को राहत देते हुए त्रुटि सुधार के लिए फीस में भी करीब सात गुना कमी की गई है। पहले त्रुटियों में सुधार के लिए फीस २००० रुपए तय की गई थी जिसे घाटकर तीन सौ रुपए किया गया है।
फार्म में ये करवाया जा सकता है सुधारमंडल सचिव की ओर से जारी एक आदेश के अनुसार २०१९-२० के कक्षा ९वीं के नामांकन डाटा के स्पेलिंग की त्रुटियों में सुधार, जन्म तिथि और फोटो में संशोधन किया जा सकता है, लेकिन किसी भी नाम के प्रथम कैरेक्टर के संशोधन की अनुमति नहीं होगी। विद्यार्थी, माता-पिता के नाम की स्पिेलिंग के मध्य या विषय में सुधार किया जा सकता है। इतना ही नहीं आवेदन पत्र भरते समय जिन छात्रों ने त्रुटिवश वर्ग में गलत चयन किया था उसमें भी शुल्क जमा कर सुधार करवाया जा सकता है। १२वीं में केवल फोटो, माध्यम, विषय व संकाय की संशोधन की अनुमति होगी। इसके अलावा किसी भी आवेदन में छात्र, माता-पिता का नाम व जन्मतिथि में से किसी भी दो श्रेणी में संशोधन की अनुमति होगी।
Published on:
19 Feb 2020, 12:52 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.