
Six Lakhs rupees was withdrown from government account by fake
इटारसी. घाटली गांव में फिर से घोटाला हुआ है। पूर्व सचिव ने घोटाला किया अब वर्तमान में भी निर्माण कार्यों में कई सारी गड़बड़ी सामने आई है। मजदूरी का भुगतान कर दिया और काम हुआ ही नहीं है। इसी तरह निर्माण कार्यों में फर्जी बिल लगाकर भुगतान निकाल लिया गया है। इसके अलावा भुगतान पहले कर दिया गया है और बिल बाद के लगाए गए हैं। यह खुलासा एक आरटीआई से मिले दस्तावेज से हुआ है। घाटली पंचायत पहले से ही घोटालेबाजों की शिकार हो चुकी है। इससे पहले विवेक चिमानिया ने इस पंचायत में घोटाला किया था। अब मौजूदा सचिव राजेंद्र चौधरी है इस सचिव के कार्यकाल में घोटाले सामने आने लगे हैं।
पंचों ने की घोटालों की शिकायत - ग्राम पंचायत के उपसरपंच बलीराम सल्लाम, पंच गंगाबाई, अमरलता मेहतो, सारिका मेहतो, रामसिंग, मुनियाबाई सहित शिवकिशोर मेहतो, राजकुमार वर्मा, हरीश मेहतो, अनिल मेहतो, संदीप चौधरी ने गांव में हो रहे विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत की है। ग्रामवासियों ने जिला पंचायत सीईओ को शिकायत कर मांग की है कि जिलास्तर से जांच दल इसकी जांच करंे।
बिलों में इस तरह की हेराफेरी
Updated on:
27 Jan 2018 11:59 pm
Published on:
28 Jan 2018 08:00 am
बड़ी खबरें
View Allहोशंगाबाद
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
