
विद्यार्थियों को बताई भाषा प्रयोगशाला की कार्य प्रणाली
होशंगाबाद. शासकीय नर्मदा महाविद्यालय के संयुक्त रूप से हिन्दी, अंग्रेजी और संस्कृत विभाग से छात्र, छात्राओं को विश्व बैंक परियोजना के अंतर्गत शैक्षणिक भ्रमण की शृंखला में सोमवार को भ्रमण के लिए उच्च शिक्षा, उत्कृष्ट संस्थान आईईएचई महाविद्यालय भोपाल ले जाया गया। शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य छात्र, छात्राओं को भाषा प्रयोगशाला की कार्य प्रणाली, लाभ और महत्व से परिचित कराना था। भाषा उच्चारण, प्रस्तुतिकरण, साक्षात्कार तथा व्यक्तित्व विकास आदि में कैसे सहायक हो सकती है बताया गया।
विद्यार्थियों ने महाविद्यालय के सभी विभागों, पुस्तकालय, लैब आदि का भ्रमण किया। उच्च शिक्षा संस्थान की शैक्षणिक कार्यप्रणाली को समझा। साथ ही कई प्रश्न पूछे और समाधान प्राप्त किया। महाविद्यालय में छात्र, छात्राओं के साथ डॉ. केजी मिश्र, डॉ. एचएस द्विवेदी, डॉ. विनय गोखले, डॉ. सुधीर दीक्षित, डॉ. ममता गर्ग, डॉ. राजीव शर्मा, डॉ. अंजना यादव, डॉ. अपर्णा श्रीवास्तव, विकास गहरवार भी भ्रमण में सहायक थे। तीनों विभाग के कुल 48 छात्र, छात्राएं उपस्थित रहे।
Published on:
10 Mar 2020, 5:02 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.