scriptपुणे में फंसी थीं 32 कश्मीरी लड़कियां, दिलेर सिख युवकों ने ऐसे की मदद | 3 Sikhs helped 32 Kashmiri girls to reach home article 370 | Patrika News
हॉट ऑन वेब

पुणे में फंसी थीं 32 कश्मीरी लड़कियां, दिलेर सिख युवकों ने ऐसे की मदद

तीन सिखों ने असमंजस में पड़ी 32 कश्मीरी लड़कियों को पहुंचाया घर
सोशल मीडिया के ज़रिए टिकट के पैसे किए इकट्ठा
पुणे में नर्सिंग का कोर्स कर रही थीं ये लड़कियां

Aug 19, 2019 / 06:44 pm

Priya Singh

Punjabi Lehar

नई दिल्ली। मज़हब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना! एक बार फिर सिख युवकों ने इंसानियत की मिसाल कायम की है। भारत सरकार द्वारा जम्मू और कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद पूरे देश में असमंजस का माहौल बन गया था। इसी बीच 32 कश्मीरी लड़कियां पुणे में फंस गई थीं। तभी दिल्ली के तीन सिखों ने असमंजस में पड़ी इन लड़कियों की मदद की। बता दें कि दिल्ली के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर सिख युवक फेसबुक पर लाइव जाकर वादा किया कि वे 370 हटने के बाद घर से दूर कश्मीरियों की मदद करेंगे। शख्स ने इस काम को अपना मिशन बना लिया जिसमें दो और सिख मदद के लिए जुड़ गए।

पाकिस्तानी पत्रकारों के सवालों का जवाब देते भारतीय राजदूत का वीडियो वायरल

इसके बाद उन्हें फोन पर जानकारी मिली कि 32 कश्मीरी लड़कियां पुणे में फंसी हैं। सिख युवकों ने सोशल मीडिया के ज़रिए इन लड़कियों के लिए एयर टिकट के पैसे जुटाने शुरू किए कुछ लोग मदद के लिए आगे आए और साढ़े तीन लाख रुपए इकट्ठा हो गए।

फेक अलर्ट: भारतीय राष्ट्रगान को यूनेस्को ने नहीं किया है सर्वश्रेष्ठ घोषित, ये है सच्चाई

जानकारी के मुताबिक, ये सभी लड़कियां पुणे में नर्सिंग का कोर्स कर रही थीं। सुरक्षा के मद्देनजर इन लड़कियों को तीनों युवकों ने कश्मीर जाकर उनके घरों तक पहुंचाया। लड़कियों को सही-सलामत देख उनका परिवार बेहद खुश था।

Home / Hot On Web / पुणे में फंसी थीं 32 कश्मीरी लड़कियां, दिलेर सिख युवकों ने ऐसे की मदद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो