scriptधनतेरस को करें इन 3 वस्तुओं का दान, चमक जाएगा भाग्य | 3 thins you should donate on dhanteras | Patrika News
हॉट ऑन वेब

धनतेरस को करें इन 3 वस्तुओं का दान, चमक जाएगा भाग्य

धनतेरस को किया गया दान अखंड होता है और व्यक्ति के समस्त दुखों को दूर कर उसका भाग्य बदलने की क्षमता रखता है।

Nov 11, 2020 / 03:39 pm

सुनील शर्मा

hindu_temple.jpg
दीवाली का पर्व निकट आ रहा है। दीवाली पर्व के प्रथम दिन धनतेरस पर हिंदुओं में कुछ नया खरीदने और दान देने की परंपरा रही है। मान्यता है कि इस दिन किया गया दान अखंड होता है और व्यक्ति के समस्त दुखों को दूर कर उसका भाग्य बदलने की क्षमता रखता है। आइए जानते हैं कि इस दिन किस वस्तु का दान करने से क्या लाभ होगा।
धान का दान
अगर आप धनतेरस को कुछ दान करना चाहते हैं तो धान के दान अर्थात् भोजन के दान से बेहतर कुछ भी नहीं। अगर आपको कोई भी अपंग, गरीब तथा भूखा भिखारी, मनुष्य या जीव-जंतु दिखाई दें तो उसे यथोचित भोजन खिलाएं। यदि ऐसा न हो तो किसी मंदिर में गेंहू, चावल आदि का दान करें। इससे सौभाग्य की प्राप्ति होती है और अचानक आने वाला संकट दूर होता है।
वस्त्रों का दान
यदि आपके आस-पास ऐसा कोई भी है जिसके पास वस्त्र नहीं है तो उसे उसके यथोचित वस्त्र आदि का दान करें। इससे मा लक्ष्मी प्रसन्न होकर आप पर अपनी कृपा बनाती हैं और आपके घर को खजाने से भर देती है। इसलिए इस अवसर को चूके नहीं।
दीप दान
धनतेरस को मन्दिर में दीपदान अर्थात् दीपक जलाने का भी बहुत महत्व माना गया है। अपने इष्टदेव के मन्दिर में जाकर वहीं देसी घी का दीपक जलाएं तथा समस्त संकटों से मुक्ति की प्रार्थना करें। आपके समस्त कष्ट शीघ्र ही दूर होंगे।

Home / Hot On Web / धनतेरस को करें इन 3 वस्तुओं का दान, चमक जाएगा भाग्य

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो