scriptचढ़ा ऐसा चस्का, 32 हजार बर्गर खाकर इस शख्स ने बनाया गिनीज रिकॉर्ड | 64 year old man has eaten 32 thousand burgers createed bizarre record | Patrika News
हॉट ऑन वेब

चढ़ा ऐसा चस्का, 32 हजार बर्गर खाकर इस शख्स ने बनाया गिनीज रिकॉर्ड

दुनिया में तरह-तरह के वर्ल्ड रिकॉर्डधारी हैं। अमेरिका में एक शख्स को बर्गर खाने का ऐसा ही चस्का चढ़ा और इस शख्स ने बर्गर खाने का रिकॉर्ड बना दिया। अमेरिका के विस्कॉन्सिन शहर में रहने वाले इस शख्स ने 30 हजार बर्गर खाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

May 20, 2022 / 03:19 pm

Shaitan Prajapat

Don Gorske

Don Gorske

इस दुनिया में बहुत से लोग वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर चुके हैं। वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले इन लोगों अलग-अलग क्षेत्र में अनोखा कारनामा कर दिखाया है। रिकॉर्ड कायम करने के लिए इन दिनों कई सालों तक कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। आपने कई अजीबोगरीब रिकॉर्ड के बारे में सुना और पढ़ा होगा। आपको आपको एक ऐेसे शख्स में बारे में बताने जा रहे है, जिन्होंने अनोखा रिकॉर्ड बनाने के लिए बचपन से जुवानी तक और अब बुढ़ापे में भी लगे हुए है। हम बात कर रहे है एक ऐसे शख्स की जिन्होंने 32 हजार से ज्यादा बर्गर खाकर रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इस आदमी ने 50 साल तक लगभग हर रोज बर्गर खाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर डाला।

अब तक खा चुके हैं 32,000 बर्गर
डॉन गोर्स्के (Don Gorske) नाम के आदमी ने अनोखा रिकॉर्ड कायम किया है। डॉन गोर्स्के को McDonald के बर्गर खाने का ऐसा चस्का लगा कि अब तक वे 32 हजार से ज्यादा बर्गर खा चुके है। वे अपनी पिछले 50 सालों में हर दिन बिग मैक खा रहे है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह शख्स अब तक 32,340 बिग मैक खा चुके हैं। अगस्त, 2021 तक की गिनती के आधार पर उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें

30 सालों से नहीं बैठी महिला, दर्द सहकर भी खड़े रहने को है मजबूर




गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में आया नाम
अमेरिका के विस्कॉन्सिन शहर में रहने वाले डॉन गोर्स्के बीते चार दशक से रोजाना फास्ट-फूड चेन मैक्डोनाल्ड के दो बिग मैक बर्गर खा रहे है। उनका कहना है कि बर्गर खाए एक दिन भी नहीं रह सकते। लगातार बर्गर खाते हुए उन्होंने 30 हजार बर्गर खाने का रिकॉर्ड कायम किया। इसी को लेकर उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में आ गया।

यह भी पढ़ें

कब्रिस्तान में रेव पार्टी, मैयत पर आए लोग DJ पर जमकर थिरके, वीडियो वायरल




1972 में खाया था पहला बर्गर
डॉन गोर्स्के ने 20 साल पहले ही अपना नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करा लिया था। साल 1999 में वह 5,490 बिग मैक खा चुके थे। इसके साथ ही इतने ज्यादा बिग मैक खाने वाले वह दुनिया के पहले शख्स बन गए थे। उन्होंने दावा है कि अपना पहला बर्गर 17 मई 1972 को खाया था। इसके बाद से यह सिलसिला आज तक चल रहा है।

Home / Hot On Web / चढ़ा ऐसा चस्का, 32 हजार बर्गर खाकर इस शख्स ने बनाया गिनीज रिकॉर्ड

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो