जब किसी की मौत हो जाती है तो वहां पर मातम छा जाता है। अंतिम विदाई के समय माहौल काफी भारी हो जाता है। रिश्तेदार, दोस्ती और पड़ोसी इस दुख में शामिल होते है। इस दौरान लोग गमगीन दिखाई देते है और उनकी आंखों में आंसू नजर आते है। हाल ही में इंग्लैड के बर्मिघम के एक अंतिम संस्कार के दौरान एक अलग ही नजारा देखने को मिला। यहां पर अंतिम विदाई के समय कोई भी रो नहीं रहा था और ना ही किसी की आंखों में नमी नजर आई। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि कब्रिस्तान में स्पीकर बजाकर पार्टी मनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।