ऊंचे पेड़ों पर रहना पसंद
इस अनोखे पक्षी का नाम हरियल है। यह महाराष्ट्र का राजकीय पक्षी भी है। हरियल अपना पैर कभी भी धरती पर नहीं रखता है। यह ऊंचे-ऊंचे पेड़ वाले जंगल में रहना पसंद करता है। अपना घोंसला पीपल और बरगद के पेड़ पर बनाते हैं। हरियल पक्षी अकेले रहने की बजाय हमेशा झुंड में रहता है। यह मुख्यतः भारतीय उपमहाद्वीप में पाया जाने वाला पक्षी है। हरियल भारत के अलावा श्रीलंका, पाकिस्तान, बर्मा, नेपाल, बांग्लादेश के अतिरिक्त कंबोडिया, चीन में भी है।