scriptभिखारी की झोपड़ी में मिला बोरियों भर पैसा, गिनते-गिनते पुलिस को लग गए 8 घंटे | beggar dies cops shocked after finding his money savings | Patrika News
हॉट ऑन वेब

भिखारी की झोपड़ी में मिला बोरियों भर पैसा, गिनते-गिनते पुलिस को लग गए 8 घंटे

भीख मांगने गए भिखारी की ट्रेन के आगे आने से हुई मौत
भिखारी की झोपड़ी से 8 लाख 77 हज़ार रुपए जमा राशि की रसीद मिली है

नई दिल्लीOct 07, 2019 / 03:11 pm

Priya Singh

po.jpg

नई दिल्ली। मुंबई की रेलवे पुलिस को एक भिखारी की झोपड़ी से पैसों से भरी बोरियां बरामद हुई हैं। मुंबई के गोवंडी रेलवे स्टेशन पर भीख मांगने गए इस भिखारी की ट्रेन के आगे आने से मौत हो गई थी। पुलिस परिजनों की तलाश में भिखारी के घर पहुंची तो वह हैरान रह गई। भिखारी के घर से कई बोरियों और थैलियों में सिक्के और कैश मिले। कैश इतना था कि पुलिस को उसे गिनते-गिनते 8 घंटे का समय लग गया। बता दें कि पुलिस को भिखारी की झोपड़ी से बैंक की पास बुक भी मिली है जिसमें 8 लाख 77 हज़ार रुपए जमा राशि की रसीद मिली है।

पाकिस्तान से ‘लॉस एंजेलिस’ जा रही ट्रेन का वीडियो वायरल, रेल मंत्री शेख रशीद की लोग कर रहे हैं खिंचाई

बता दें कि बोरियों और थैलियों में मिले सिक्के करीब दो लाख थे। भिखारी का नाम बिरदी चंद आजाद बताया जा रहा है। बिरदी मुंबई लोकल ट्रेन में भीख मांगा करता था। शुक्रवार को बिरदी रोज़ की तरह लोकल ट्रेन में भीख मांगने गया था जहां दुर्घटना की वजह से उसकी जान चली गई।

बीच सड़क पर महिला के कपड़ों पर लेक्चर दे गया शख्स, कहा- ‘इंडियन रूल्स करो फॉलो’

आस-पास के लोगों के मुताबिक, पहले उसके साथ उसका परिवार भी रहता था लेकिन फिर वे सब चले गए और वह यहां अकेला रह गया। झोपड़ी की तलाशी लेने पर पुलिस को उसका आधार कार्ड मिला है जिसपर दिए पते पर पुलिस रवाना हुई है।

Home / Hot On Web / भिखारी की झोपड़ी में मिला बोरियों भर पैसा, गिनते-गिनते पुलिस को लग गए 8 घंटे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो