script23 दोस्तों के साथ डेट पर पहुंच गई लड़की, लाखों का बिल देख भाग गया बॉयफ्रेंड ! | Girlfriend Reached For A Date With 23 Friends Lover Ran Away | Patrika News
हॉट ऑन वेब

23 दोस्तों के साथ डेट पर पहुंच गई लड़की, लाखों का बिल देख भाग गया बॉयफ्रेंड !

चीन में एक लड़की डेट पर अपने 23 दोस्तों को लेकर आ गयी थी, जिनके खाने का बिल 2 लाख रुपए आ गया। इतना ज्यादा बिल देखकर चोरी से भाग गया

Oct 22, 2020 / 06:48 pm

Vivhav Shukla

girlfriend_reached_for_a_date_with_23_friends_lover_ran_away.jpg

Girlfriend Reached For A Date With 23 Friends Lover Ran Away

नई दिल्ली। आज-कल युवाओं में ब्लाइंड डेट (Blind date) का चलन तेजी से फैल रहा है। लेकिन चीन में एक ऐसा मामला सामने आया जिसे जानने के बाद आप शायद ही कभी ब्लाइंड डेट पर जाए।

23 लोगों से साथ पहुंची लड़की

दरअसल, चीन में एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को डेट पर बुलाया था लेकिन लड़की अकेले जाने की बजाय अपेन साथ 23 दोस्तों को लेकर आई गई। और इनलोगों के खाने का बिल 2 लाख रुपए आ गया। इतना ज्यादा बिल देखने के बाद शख्स चोरी से वहां से फरार हो गया।

गोरी दुल्हन के लिए ऐसा दिया विज्ञापन, लोग उड़ा रहे हैं खूब मजाक

ग्लोबल टाइम्स की खबर के मुताबिक लड़का और लड़की दोनों सिर्फ फोन और सोशल मीडिया के जरिए बात करते थे। इस डेट के पहले वे अक दूसरे से कभी नहीं मिले थे। रिपोर्ट के मुताबिक ये मामला चीन के झेजियांग प्रांत का है। यहां लड़का और लड़की ने ब्लाइंड डेट का प्लान बनाया था। जिसके बाद दोनों ने एक रेस्टोरेंट में मिलने का प्लान बनाया लेकिन लड़का तय समय से पहले रेस्टोरेंट पहुंच ।

भरने पड़े लाखों

लड़के को उम्मीद थी लड़की अकेले आएगी। लेकिन वे डेट पर 23 दोस्तों को साथ लेकर आ गई। शुरुआत में सब ठीक था, लेकिन जब सबसे खाना पीना कर लिया और बिल आया तो लड़का घबरा गया। क्योंकि 23 लोगों ने मिलकर 9,800 युआन यानी 2 लाख 17 हजार का खाना खा लिया था। इतना अधिक बिल देखकर लड़का चारी से नौ दो ग्यारह हो गया और सारा बिल लड़की को भरना पड़ा। इसके बाद लड़की ने युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने जब लड़के को पकड़ा तो वे केवल दो टेबल के बिल का ही भुगतान लड़की को दिया।

Home / Hot On Web / 23 दोस्तों के साथ डेट पर पहुंच गई लड़की, लाखों का बिल देख भाग गया बॉयफ्रेंड !

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो