script2 अजगरों को कंधे पर रखकर किया डांस, वीडियो देखकर थम जाएंगी सांसे | indonesia man dancing with 2 pythons on shoulder Watch Video | Patrika News
हॉट ऑन वेब

2 अजगरों को कंधे पर रखकर किया डांस, वीडियो देखकर थम जाएंगी सांसे

सोशल मीडिया पर वैसे तो बहुत से वीडियो सामने आते रहते है। इन दिनों एक खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स अपने कंधों पर दो विशाल अजगर को उठाकर डांस करत नजर आ रहा है।

May 03, 2022 / 03:56 pm

Shaitan Prajapat

man dancing with 2 pythons

man dancing with 2 pythons

सांप धरती के सबसे जहरीले जानवरों में से एक है। इसके कांटने के बाद समय पर इलाज नहीं मिले तो इंसान को मौत की नींद सुला देता है। इस जहरीले जानवर को देखकर अच्छे अच्छों की हालत पतली हो जाती है। अगर यह अचानक किसी के सामने आ जाएगी तो उसकी सिट्टी—बिट्टी गुम हो जाती है। कुछ ऐसे भी होते है जो रोजाना इन खतरों का सामना करते है। आज आपको एक ऐसे आदमी के बारे में बताने जा रहे है कि दो विशाल अजगरों के साथ डांस कर रहा है। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें यह शख्स दो बहुत बड़े अजगरों को अपने कंधों पर उठा रखा है। इस आदमी के जिगरे को देखकर लोग उसकी खूब तारीफ कर रहे है।

दो अजगरों को कंधों पर उठाकर किया डांस
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा शख्स इंडोनेशिया का है। इसको नाम मुनडिंग अजी है। मुनडिंग ने अपने कंधों पर दो विशाल अजगर रख रखा है। दोनों अजगर का ज्यादातर हिस्सा जमीन पर ठिका हुआ है। यह मजे से डांसकर रहा है। इन अजगरों को लादने के बाद भी उसे चेहरे पर जरा सा भी डर नहीं है।

यह भी पढ़ें

‘नागिन डांस’ करने के लिए बारात में ले आया ‘किंग कोबरा’, जानिए फिर क्या हुआ





वर्ल्ड ऑफ स्नेक्स ने शेयर किया वीडियो
इस वीडियो को वर्ल्ड ऑफ स्नेक्स (World of Snakes) नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इस अकाउंट पर आपको कई खतरनाक वीडियो देखने को मिलेंगे। इनमें से यह वीडियो भी काफी डरावना है। इस वीडियो में वह बहुत बड़े अजगरों को उठाकर डांस करता दिख रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें

कमाल का टैलेंट! बच्चे ने हिलते हुए बोर्ड पर बनाया गजब का बैलैंस, देखें वीडियो





लोग जमकर कर रहे है कमेंट
यह वीडियो अब तक 45 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यूजर्स दिल खोकर लाइक भी कर रहे है। वीडियो देखने के बाद हर कोई अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। अजगर का भार ज्यादा होने के कारण उसे चलने में दिक्कत आ रही है। एक यूजर ने कमेंट कर दोना का वजन पूछा लिया। इसके जवाब में मुनडिंग ने बताया कि दोनों 100 — 100 किलो के है। वहीं कुछ लोग इसकी आलोचना करते हुए कहा कि ऐसा करना अपनी जान के साथ खिलवाड़ करना है।

Home / Hot On Web / 2 अजगरों को कंधे पर रखकर किया डांस, वीडियो देखकर थम जाएंगी सांसे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो